{"_id":"66e06fbbbb73ec90d5086dae","slug":"there-will-be-traffic-diversion-today-due-to-pms-program-noida-news-c-1-gnd1002-2091233-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पीएम के कार्यक्रम के कारण आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पीएम के कार्यक्रम के कारण आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
विज्ञापन
सुबह 7 से रात 11 बजे तक का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया
कार्यक्रम स्थल के आसपास के मार्गों पर मालवाहक वाहन प्रतिबंधित
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री के आगमन लेकर बुधवार को जिले के कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। सुबह 7 से रात 11 बजे तक का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के आसपास के मार्गों पर सभी मालवाहक वाहनों पर रोक रहेगी।
चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक, सेक्टर-15 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात डीएससी मार्ग होकर जा सकेगा। डीएनडी से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को रजनीगंधा चौक सेक्टर-16 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से यातायात एमपी-1 व डीएससी मार्ग होकर की ओर जाएगा। कालिंदी कुंज बॉर्डर से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेनो जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात एमपी-3 मार्ग व डीएससी मार्ग होकर जा सकेगा। सेक्टर-37 से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को सेक्टर-44 गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात डबल सर्विस रोड होकर डीएससी मार्ग से जा सकेगा। आगरा से नोएडा की ओर से आने वाला यातायात जेवर टोल से आगे जेवर की ओर उतरकर साबौता अंडरपास से खुर्जा बाइपास से जहांगीरपुर होकर ओर जा सकेगा। परी चौक से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे होकर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को परी चौक से सूरजपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात सूरजपुर से ग्रेनो वेस्ट होकर जा सकेगा। सूरजपुर से परी चौक की ओर जाने वाले यातायात को एलजी गोलचक्कर से 130 मीटर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात 130 मीटर रोड से होकर जा सकेगा।
परी चौक होकर ग्रेनो वेस्ट
पी-3 गोलचक्कर से परी चौक होकर सूरजपुर/ग्रेनो वेस्ट की ओर जाने वाले यातायात को पी-3 गोलचक्कर से स्वर्ण नगरी गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात 130 मीटर रोड से होकर जा सकेगा। आगरा से नोएडा की ओर से आने वाला यातायात हिंडन कट से सेक्टर-151 की ओर डबल सर्विस रोड होकर जा सकेगा। जीआईपी की ओर से फिल्मसिटी फ्लाई ओवर होकर डीएनडी की ओर जाने वाला यातायात फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न से डायवर्ट किया जाएगा। यातायात डीएससी मार्ग व एलिवेटेड मार्ग से जा सकेगा। रजनीगंधा की ओर से डीएनडी फ्लाईओवर होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात रजनीगंधा चौक से डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात डीएससी मार्ग होकर न्यू अशोक नगर बॉर्डर से जा सकेगा। गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 की ओर से सेक्टर-14ए फ्लाईओवर होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात गोलचक्कर चौक से डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात डीएससी मार्ग होकर न्यू अशोक नगर बॉर्डर से जा सकेगा। यातायात डायवर्जन के दौरान इमरजेंसी वाहनों को सकुशल पास कराया जाएगा। इस दौरान कोई असुविधा होगी तो यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।