फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be restaurants, shops and offices in the city bus terminal

सिटी बस टर्मिनल में होंगे रेस्तरां, दुकानें व ऑफिस

Wed, 15 Sep 2021 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
There will be restaurants, shops and offices in the city bus terminal
नोएडा (सुशील पांडेय)। सेक्टर-82 स्थित निर्माणाधीन सिटी बस टर्मिनल में रेस्तरां, दुकानें व ऑफिस सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। टर्मिनल का 92 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 30 अक्तूबर तक इसका काम पूरा होगा। इसके बाद यहां अन्य स्थानों से बसें शिफ्ट की जाएंगी। टर्मिनल यहां भूतल पर 39 बसों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके अलावा यहां 26 कारों, 12 टैक्सी, 33 ऑटो, 24 स्टाफ कारों के लिए पार्किंग की सुविधा मिलेगी। यहां एक बस रिपेयर और वाशिंग एरिया भी होगा, जहां बसों की मरम्मत से लेकर धुलाई तक का काम किया जा सकेगा। बस टर्मिनल परिसर के भूतल पर रिसेप्शन, बुकिंग सेंटर, टर्मिनल का ऑफिस, शौचालय, सिक्योरिटी चेकिंग के लिए स्थान, फूड कोर्ट, रेस्तरां, एटीएम, फायर कंट्रोल रूम, पुलिस पोस्ट और फर्स्ट एड की व्यवस्था, यात्रियों के लिए वेटिंग एरिया के अलावा अन्य सर्विस मिलेगी।
विज्ञापन

प्रथम तल पर होंगी दुकानें व अन्य
टर्मिनल के प्रथम तल पर 15 दुकानें, 6 शौचालय, एक बैंक या ऑफिस, दो किचन, एक फूड कोर्ट, एक लाइब्रेरी और एक रेस्तरां होगा परिसर के दूसरे तल पर 3 यात्री निवास होंगे। यहां ठहरने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा एक साइबर कैफे, 7 शौचालय, दो किचन, एक फूड कोर्ट, एक वेटिंग एरिया और यात्री निवास के साथ रेस्ट रूम और शौचालय होंगे। टर्मिनल के तीसरे से आठवें तल तक 14741 वर्गमीटर क्षेत्र में ऑफिस का एरिया होगा। यहां प्रत्येक तल पर ऑफिस का निर्माण होगा। इसमें प्रत्येक तल पर करीब 2456 वर्गमीटर क्षेत्र में ऑफिस होंगे।
विज्ञापन

विवादों की वजह से काम में हुई देरी
काम की शुरुआत 1 जनवरी 2015 को हुई थी। इसे 3 जुलाई 2016 तक पूरा करना था। शुरू में इसकी अनुमानित लागत करीब 160 करोड़ रुपये आंकी गई थी। अब लागत घटकर करीब 110 करोड़ हो गई है। इसकी डेडलाइन लगातार बढ़ती रही। बीच में कोर्ट में मामला चल रहा था इसलिए काम बंद हुआ। हालांकि, अब काम की रफ्तार तेज है और 30 अक्तूबर तक काम पूरे करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed