{"_id":"687fa58f669ba3caab037b22","slug":"there-will-be-relief-from-traffic-jam-noida-news-c-23-1-lko1064-69175-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चारमूर्ति के आसपास के इलाकों में जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चारमूर्ति के आसपास के इलाकों में जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
-नई पुलिया की दूसरी लेन जल्द होगी शुरु, यातायात का दबाव होगा कम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौड़ चौराहा (चार मूर्ति) के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए राहत मिलने वाली है। इस मार्ग को जोड़ने वाली एक नई पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। पहले यह मार्ग सिंगल लेन था, लेकिन अब इस पुलिया के बनने से दूसरी लेन भी उपयोग में लाई जा सकेगी, जिससे यातायात का दबाव कम होगा और आवागमन में आसानी होगी।
यह पुलिया गौड़ चौराहा की ओर जाने वाले ट्रैफिक को कम करने के लिए बनाई गई है। पुलिया का कार्य एक से 2 माह में पूरे होने की संभावना है। इसके अलावा, चार मूर्ति अंडरपास का कार्य भी तेज़ गति से चल रहा है। प्राधिकरण के अनुसार अंडरपास के कुछ हिस्सों को आगामी दो से 3 महीनों में आम जनता के लिए खोला जा सकता है। जिससे क्षेत्र में सुगम और निर्बाध यातायात सुनिश्चित किया जा सकेगा। निवासी सौरभ ने बताया कि शाम के समय गौड़ चौराहा पार करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस पुलिया और अंडरपास के बनने से यह समस्या काफी हद तक सुलझ जाएगी। वर्क सर्किल-1 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि पुलिया और अंडरपास दोनों कार्यों को प्राथमिकता पर तेजी से पूर्ण कराया जा रहा है। सीईओ रवि कुमार एनजी ने भी स्थलीय निरीक्षण किया है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण के दौरान मौजूदा ट्रैफिक को प्रभावित न करते हुए काम को पूरा किया जाएगा।