फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be no power outage on Diwali, 38 teams deployed

Noida News: दिवाली पर नहीं होगी बत्ती गुल, 38 टीमें तैनात

Tue, 14 Oct 2025 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
There will be no power outage on Diwali, 38 teams deployed
एनपीसीएल ने पांच विशेष टीम भी कीं गठित, 24 घंटे क्षेत्र में रहेंगी सभी टीमें
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर के लोगों को दिवाली पर बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए एनपीसीएल ने कुल 38 टीमों का गठन किया है। इनमें से 33 टीमें 24 घंटे क्षेत्र में रहकर बिजली संबंधी शिकायतों का निस्तारण करेंगी। साथ ही, पांच टीमें निगरानी पर रहेंगी। एनपीसीएल ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रांसफाॅर्मर, फीडर पिलर और ओवरहेड लाइन के आसपास पटाखे न जलाएं।


मंगलवार को एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि शहर को 4 भाग में बांटा गया है। शहरी क्षेत्र में 11, ग्रेनो वेस्ट में 6, सूरजपुर क्षेत्र में 7 और कासना क्षेत्र में 4 टीमों को तैनात किया गया है। इन टीमों में 7 इंजीनियर भी शामिल हैं। सभी टीमें 24 घंटे काम करेंगी। 5 विशेष टीमें भी तैनात होंगी। इनमें भी दो इंजीनियर को रखा गया है। शिकायत आने पर तत्काल टीम मौके पर पहुंचेंगी। दिवाली पर बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होने दी जाएगी। अगर होगी तो कम से कम समय में फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति शुरू की जाएगी। वहीं, सुरक्षा को लेकर भी एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों से अपील की है कि वे ट्रांसफाॅर्मर, फीडर पिलर और ओवरहेड लाइन के आसपास पटाखे न जलाएं। अगर आपात स्थिति है तो 0120-6226666 और 9718722222 पर फोन कर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन

बरतनी होंगी यह सावधानी
-आईएसआई मार्का लाइट्स का इस्तेमाल करें।
-सॉकेट व एक्सटेंशन को ओवरलोड न करें। एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करें।
-लाइट व सजावट को पर्दे, कागज व ज्वलनशील चीजों से दूर रखें।
-दीयो को मजबूत और अग्निरोधक सतह पर रखें।
-दीये या मोमबत्ती के पास पानी या रेत जरूर रखें।
-बच्चों को सॉकेट, पटाखों और बिजली उपकरणों से दूर रहने की हिदायत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed