फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be no potholes on the roads and no dust will fly, there will be relief from pollution

Noida News: सड़कों पर न गड्ढे होंगे न ही उड़ेगी धूल, प्रदूषण से मिलेगी राहत

Wed, 27 Aug 2025 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
There will be no potholes on the roads and no dust will fly, there will be relief from pollution
24 से 72 घंटे में होगा समस्या निस्तारण, सर्वेक्षण कर टीमें रिपोर्ट देंगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर धूल न उड़े, इसके लिए प्राधिकरण गड्ढ़ों और कूड़ा डालने की निगरानी करेगा। वायु प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण निजी एजेंसी की मदद से कवायद शुरू कर रहा है। इसमें नियमित सर्वेक्षण कर टीमें रिपोर्ट देंगी। इसके आधार पर शिकायतों का निस्तारण 24 से 72 घंटे में होगा।
अधिकारियों का कहना है कि वायु प्रदूषण के लिए सबसे बड़ा कारण सड़कों में होने वाले गड्ढ़े और मौजूद मिट्टी है। इससे वाहनों के गुजरने पर हवा में प्रदूषण फैलाने वाले धूल के कण पहुंचते हैं। ऐसे में इस कारण को ही प्राथमिकता पर न्यूनतम करने पर प्राधिकरण काम शुरू कर रहा है। इसके लिए दिल्ली सरकार का सहयोग कर रही एनजीओ ए-गैप की मदद भी प्राधिकरण ले रहा है।
विज्ञापन

यह संस्था मोबाइल एप तैयार कर शिकायतों की निगरानी और रिपोर्टिंग नेटवर्क विकसित करेगी। इसके अलावा जागरूकता कार्यक्रम और इस प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों के प्रशिक्षण का काम संभालेगी। प्रमुख महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने बताया कि सीईओ एनजी रवि कुमार के सामने भी एक प्रजेंटेशन एनजीओ दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इनसेट-
अभी पब्लिक के लिए नहीं खुलेगा एप
एनजीओ के सुझाव पर अभी प्राधिकरण ने इस मोबाइल एप को आमजन से शिकायतें लेने के लिए नहीं खाेलने का फैसला लिया है। पहले सर्वेक्षण टीम को ही इसकी रिपोर्टिंग के लिए उपयोग किया जाएगा। इसकी वजह गैर जरूरी शिकायतें हैं। व्यवस्था के सुगम होने के बाद इसे आमजन के लिए सार्वजनिक करने पर विचार प्राधिकरण कुछ महीनों के बाद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed