Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be agitation if the problems of farmers are not resolved

Noida News: किसानों की समस्या समाधान नहीं होने पर होगा आंदोलन

Tue, 02 Dec 2025 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
There will be agitation if the problems of farmers are not resolved
किसानों की समस्या समाधान नहीं होने पर होगा आंदोलन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन बलराज की राष्ट्रीय संयोजक एवं महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी सिंह से मिला। किसानों की समस्याओं को लेकर वार्ता की। जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियन के यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी ने कहा कि किसानों की लीजबैक, 4 फीसदी, 6 फीसदी, 10 फीसदी आबादी भूखंड, 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा, गांवों का विकास नहीं हो रहा है। तिलपता गांव के मुख्य मार्ग पर जल भराव से जाम लगा रहता है। जाम से निजात दिलाने, तालाब के सौन्दर्यीकरण की मांग लंबे समय से पूरी नहीं हो रही है। प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी सिंह ने आश्वासन दिया है कि किसानों की सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। रंगीलाल भाटी, हातम सिंह भाटी, राहुल भाटी, ब्रजेश भाटी, मेरठ मंडल अध्यक्ष जतन भाटी, विक्की अवाना, प्रवीण कौशिक, ब्रह्मचंद्र बैरागी, कपिल शर्मा, अजीत खारी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed