फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be a fine for not segregating the waste.

Noida News: कूड़ा पृथक करके नहीं देने पर लगेगा जुर्माना

Fri, 07 Nov 2025 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
There will be a fine for not segregating the waste.
गाजियाबाद। गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग नहीं देने पर नगर निगम की ओर से अब पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। पहले यह जुर्माना 200 रुपये तक था। इसे पीछे नगर निगम का मकसद घरों से ही कूड़ा अलग-अलग लेना है। इसके साथ ही नगर निगम एक और व्यवस्था करने जा रहा है, जिसके तहत जुर्माना न देने वाले लोगों के संपत्ति कर में जुर्माने की रकम को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मिथिलेश ने बताया कि पहले कूड़ा अलग-अलग नहीं करके देने वालों पर 200 रुपये के जुर्माने का प्रावधान था। लेकिन इसके बावजूद लोग कूड़ा पृथक करके नहीं दे रहे थे। ऐसे में अब जुर्माने की राशि को पांच हजार रुपये तक किया जाएगा। इसके लिए आने वाली बोर्ड बैठक प्रस्ताव रखा जाएगा। बोर्ड में प्रस्ताव पास होने के बाद इसे लागू किया जाएगा। अगर किसी की ओर से जुर्माना जमा नहीं किया जाता है, तो उनकी संपत्तिकर की बिल में जुर्माने की राशि को जोड़कर भेजा जाएगा। इसके अलावा उनको संपत्तिकर में दी जाने वाली 20 प्रतिशत तक की छूट से भी वंचित रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा खुले में कूड़ा फेंकने, मलबा डालने या बगीचे से निकले कूड़े को डालने पर भी जुर्माने का पहले से प्रावधान है। हालांकि, नगर निगम की ओर से की जाने वाली कार्रवाई में करीब 35-40 प्रतिशत लोग इसका भुगतान नहीं करते। इसीलिए नगर निगम ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके संपत्ति कर में जुर्माने की बकाया राशि को जोड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नहीं लगेगा जुर्माना, तभी मिलेगी छूट-
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मिथिलेश ने बताया कि समय से संपत्तिकर जमा करने पर लोगों को जो छूट दी जाती है। वह उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जो खुद से कूड़ा पृथक करके देंगे। कूड़ा पृथक करके नहीं देने वालों को संपत्तिकर में भी किसी प्रकार की छूट न मिले, इसके लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव पास होने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा।

पृथक करके देने से होगी आसानी
अगर लोग अपने-अपने घर से कूड़ा पृथक करके देने लगेंगे, तो इससे निगम को फायदा होगा। निगम शहर से निकलने वाले कचरे को आसानी से निस्तारित कर सकेगा। नगर निगम की ट्रिपल आर को भी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही शहर को साफ रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed