फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be a delay of two months in the way of construction of Greno West Metro

ग्रेनो वेस्ट मेट्रो के निर्माण की राह में होगी दो माह की देरी

Sun, 15 May 2022 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
There will be a delay of two months in the way of construction of Greno West Metro
नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) की सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट होती हुई ग्रेनो सेक्टर-2 तक पहले चरण की एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार की योजना में दो माह की देरी होगी। यूपी सरकार और केंद्र सरकार के बीच अभी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) की फाइल फंसी हुई है। यहां से फाइल पास होने में दो माह तक का समय लगेगा। इसके बाद ही ग्रेनो वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट मेट्रो की डीपीआर का काम काफी पहले हो चुका है। इसे शासन से मंजूरी भी मिल चुकी है। इसके बाद इसे केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालय को भेजा गया था, लेकिन यहां से डीपीआर में कई संशोधन करने के लिए कहा गया था। एनएमआरसी की ओर से संशोधन का काम किया गया। इसके बाद इसे शासन को भेजा गया। अब शासन की ओर से इसे सोमवार तक केंद्र सरकार के मंत्रालय को भेजा जाएगा। इसके बाद जरूरी कार्रवाई होगी। इस पर 15 जुलाई तक काम हो सकेगा।
विज्ञापन

टेंडर खुला, अब तक काम नहीं मिला
ग्रेनो वेस्ट मेट्रो के पहले चरण के काम के लिए टेंडर खुल चुका है। सबसे कम बोली लगाने वाली एजेंसी चिह्नित भी हो चुकी है, लेकिन एजेंसी से एनएमआरसी ने कुछ जवाब मांगा है। इसके बाद तय होगा कि एजेंसी को काम मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी बसों व अन्य के लिए तैयार हुआ ड्राफ्ट
एनएमआरसी की ओर से सिटी बसों की सेवा बंद करने के बाद अब मिनी बसें चलाने की योजना है। इसके लिए ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है। इसमें ई-रिक्शा समेत ई-बाइक तक चलाने की योजना है। इसका मकसद लोगों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी का लाभ दिलाना होगा। ड्राफ्ट पर अभी चर्चा होनी बाकी है। इसके अलावा टेंडर दस्तावेज भी तैयार किए जा रहे हैं। अगले सप्ताह इसका टेंडर प्रक्रिया में आने लायक तैयार हो जाएगा।
पांच स्टेशनों व मेट्रो ट्रैक का शुरू होगा काम
सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से ग्रेनो के नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो ट्रैक और स्टेशनों का निर्माण प्रस्तावित है। पहले चरण में सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 तक कॉरिडोर का निर्माण होगा, जिसमें पांच स्टेशन होंगे। यह स्टेशन नोएडा सेक्टर-122, नोएडा सेक्टर-123, ग्र्रेटर नोएडा सेक्टर-4, ईकोटेक-12और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 होंगे। इस कॉरिडोर की लंबाई 9.605 किलोमीटर होगी।
यह हुआ था बदलाव
ग्रेनो वेस्ट मेट्रो की डीपीआर में पहले चरण में कुछ बदलाव किया गया था और ट्रैफिक व मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन सहित कुछ अन्य बिंदुओं को जोड़ा गया था। डीपीआर पर पूरी तरह से मुहर लगने के बाद ही ठेका देने की योजना बनाई गई है।

----------------------------
ग्रेनो वेस्ट मेट्रो के डीपीआर पर केंद्र सरकार के मंत्रालय से कुछ जानकारी मांगी गई थी, जिसका जवाब बनाकर यूपी शासन को भेजा गया है। शासन की ओर से इसे सोमवार को केंद्र सरकार के मंत्रालय को भेजा जाएगा। इसके बाद भी करीब दो माह का समय मंजूरी मिलने में लगने की उम्मीद है। इसके बाद काम शुरू हो पाएगा।
-रितु माहेश्वरी, एमडी, एनएमआरसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed