फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There was an influx of those who congratulated Paralympic player Praveen

पैरालंपिक खिलाड़ी प्रवीण को बधाई देने वालों का लगा तांता

Fri, 10 Sep 2021 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
There was an influx of those who congratulated Paralympic player Praveen
जेवर पंहुचने पर प्रवीण कुमार का स्वागत करते लोग। - फोटो : Grnoida
जेवर। पैरालंपिक में रजत पदक जीतने के बाद शुक्रवार को शहर पहुंचते ही खिलाड़ी प्रवीण कुमार का स्वागत करने का वालों का तांता लगा रहा। परी चौक पर सामाजिक संगठनों और खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। गांव पहुंचने पर भी लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, किसान नेता राकेश टिकैत समेत जिला पंचायत चेयरमैन व अन्य समाजसेवी संगठन व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे से गोविंदगढ़ तक का रास्ता खुली जीप में तय कर प्रवीण ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जगह-जगह रास्ते में खड़े लोगों ने पुष्प वर्षा कर बधाई दी। प्रवीण कुमार के साथ सांसद डॉ. महेश शर्मा, जिला पंचायत चेयरमैन अमित चौधरी भी जेवर पहुंचे। इस दौरान सांसद और पंचायत चेयरमैन ने एक-एक लाख रुपये दिए जबकि किसान नेता राकेश टिकैत ने इनाम स्वरूप 21 किलो देसी घी देने की घोषणा की। वहीं, भाजपा युवा नेता संजय सिंह ने एक लाख रुपये, दिनेश पाल सिंह छोकर ने 50,000 रुपये, योगेंद्र ने 50,000 रुपये देकर प्रवीण कुमार का सम्मान किया।
विज्ञापन

जेवर कट पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद प्रवीण झाजर रोड स्थित युवा भाजपा नेता संजय सिंह के कार्यालय पर पहुंचे, जहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद खुली जीप से प्रवीण जेवर जवाली ऋषि चौक पहुंचे। इसके बाद प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में प्रवीण ने अध्यापकों से आशीर्वाद लिया। जेवर से गांव तक के रास्ते में सैकड़ों जगह लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। गांव में आयोजित सम्मान समारोह का संचालन जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने किया। यहां पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, सांसद डॉ. महेश शर्मा, जिला पंचायत चेयरमैन अमित चौधरी, भाजपा नेता डॉ. दिनेश पाल सिंह, योगेंद्र सिंह छोकर, संजय सिंह ने पदक विजेता का स्वागत किया। उधर, भाकियू लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह ने प्रवीण के नाम पर स्टेडियम बनवाने की मांग रखी। डॉ. महेश शर्मा ने जिला पंचायत के सहयोग से गांव में स्टेडियम बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी संगठनों व उद्यमियों ने किया डीएम का स्वागत
वहीं, शुक्रवार को जिलाधिकारी को भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सामाजिक संस्था महिला शक्ति सामाजिक समिति, लघु उद्योग भारती, एक्टिव सिटीजन टीम, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा व मिशन क्राइम फ्री इंडिया फोर्स, व्यापार मंडल, सपा जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान व टीम के सदस्यों ने शॉल, पुष्प गुच्छ, गणेश की मूर्ति देकर सुहास एलवाई का स्वागत किया। इस मौक पर साधना सिन्हा, उषा वत्स, शशि कौशिक, अंजू पुंडीर, गीता पुंडीर, लघु उद्योग भारती की जिलाध्यक्ष मंजुला मिश्रा, नरेश कुमार गुप्ता, पवन सिंघल, केपी सिंह, सपा नेता जिला महासचिव जगबीर नंबरदार, सुनील बदौली, विकास भनौता, नीरज एडवोकेट, जय यादव, वीरसेन नागर, कुलदीप भाटी, मनोज भाटी, अकरम चौधरी, सतवीर भाटी, अनूप तिवारी, नरेंद्र बदौली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed