{"_id":"68c5894d72ff659eb409665d","slug":"there-was-a-tough-fight-to-collect-each-one-na-news-c-23-1-lko1064-75040-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक-एक अंक जुटाने के लिए कड़ी चली लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक-एक अंक जुटाने के लिए कड़ी चली लड़ाई
विज्ञापन
सीबीएसई राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में निशानेबाजों ने भेदा डिजिटल टारगेट
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सीबीएसई राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन एक-एक अंक के लिए शूटरों के बीच स्पर्धा दिखी। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित अंडर-14, 17 व 19 में बालक व बालिका वर्ग के निशानेबाजों ने डिजिटल टारगेट पर निशाना लगाया।
विद्यालय की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि बालक वर्ग में अंडर-14 कैटेगरी की एयर राइफल में डीपीएस एक पुरम के रित्विक दोरद ने 393 अंक हासिल किए। अंडर-19 कैटेगरी में अकृत्य स्कूल के चक्रवर्ती केएसएस ने 394, डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल के सूरज प्रताप सिंह ने 393, श्री राम-कृष्ण सेंट्रल स्कूल के अभिनंदन एस ने 390 अंक प्राप्त किए। अंडर-17 में क्वीन मेरी इंटरनेशनल स्कूल के आदियेन अविनाथ ने 385 अंक, अल्फा इंटरनेशनल स्कूल बेलच के सुदर्शन एलके ने 392 अंक हासिल कर तीसरे दिन के विजेता रहे।
बालिका वर्ग में अंडर-14 कैटेगरी में डीपीएस बंगलुरू की आदिरा डायना ने 383 अंक हासिल किए। अंडर-17 कैटेगरी के एयर राइफल स्पर्धा में सेठ आनंद ड्रम की फरिहा रिदा ने 394 अंक, ओम प्रकाश बंसल मॉडर्न स्कूल की खुली खुल्लर ने 393 अंक व तनिमा अरोड़ा ने 392 अंक और एसबीओए स्कूल की एनआर राय मेलविना ने 386 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
अंडर-19 कैटेगरी में डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल की सृष्टि प्रिया ने 398 अंक, विद्या देवी जिंदल स्कूल की अर्शिया ने 393 अंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल बंगलुरू ईस्ट की आर्या शुक्ला ने 397 अंक प्राप्त किए। एयर पिस्टल अंडर-17 बालक वर्ग में आकाश पब्लिक स्कूल के लक्षित यादव ने 373 अंक, सूरज भान डीएवी स्कूल के शिवनाह गुप्ता ने 365 अंक हासिल किए। अंडर-19 कैटेगरी में डीपीएस रुद्रा पुर के धैर्य डांगी ने 372 अंक हासिल किया। प्रधानाचार्या मीता भंडूला ने निशानेबाजों को बधाई दी।