फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There was a strike in the court after the report was filed against the advocates

Noida News: अधिवक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर कचहरी में रही हड़ताल

Tue, 08 Apr 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
There was a strike in the court after the report was filed against the advocates
गाजियाबाद। कचहरी में वकालत करने वाले एक अधिवक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में सोमवार को बार एसोसिएशन ने हड़ताल का प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन

मामले को लेकर अधिवक्ता डीसीपी सिटी से मिले और रिपोर्ट वापस कराने की मांग की। हालांकि कई अदालतों में केसों की सुनवाई और निर्णय भी हुए। बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि एक माह पहले हुए एक विवाद में एक अधिवक्ता ने पूर्व बार सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि इस मामला में दोनों ओर से समझौता कराया जा चुका था अचानक एक माह बाद हुई कार्रवाई को लेकर मामले में पुलिस के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया।

सोमवार को बार एसोसिएशन की एक आपात बैठक बुलाई गई। इसमें दर्ज की गई रिपोर्ट के विरोध में अधिवक्ताओं के कार्य नहीं करने का प्रस्ताव पास किया। उसके बाद बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता डीसीपी सिटी ने मिले और दर्ज रिपोर्ट को वापस कराने की मांग की। अधिवक्ताओं की ओर से पुलिस अधिकारियों से मांग की गई कि इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से एक तहरीर दी गई थी, उसपर भी कार्रवाई की जाय। अन्यथा दर्ज रिपोर्ट के वापस किया जाय। दीपक शर्मा ने बताया कि डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर बार के पास प्रस्ताव को लेकर कचहरी में वकील दो भागों में बंटे रहे। हड़ताल का प्रस्ताव पास होने के बावजूद कई अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में काम किया। हड़ताल के बावजूद न्यायालयों में रोजाना की तरह की कार्य चलता रहा। जिन मामले की सुनवाई के लिए अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए, उनमें सुनवाई की अगली तारीख दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed