{"_id":"68c9c376dc329478f20ca1c5","slug":"there-was-a-dispute-between-the-people-of-two-villages-over-burning-the-dead-body-na-news-c-206-1-mhg1001-159771-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शव जलाने पर दो गांव के लोगों में कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शव जलाने पर दो गांव के लोगों में कहासुनी
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव में अंतिम संस्कार के स्थान को लेकर दो गांव के लोगों में कहासुनी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराकर शव का अंतिम संस्कार कराया।
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव निवासी ओमप्रकाश पासवान की पत्नी का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार के लिए लोग घाघरा नदी पर पुल के बगल में ऊंचा स्थान देखकर करने जा रहे थे। इसी बीच घाघरा नदी के बसे शेख फरेंदा गांव के राजस्व गांव करमहिया के लोग विरोध करने लगे। उनका कहना था कि यहां घर हैं, शव नहीं जलाया जाता है। विरोध की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया। सोनौली थाना के एसआई रामचंद्र राय ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर दोनों गांव के ग्राम प्रधान की उपस्थिति में समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार कराया गया।