फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There is no clue of the kingpin of cheating American citizens

Noida: अमेरिकी नागरिकों से ठगी के सरगना का सुराग नहीं, यूएस मीडिया में पुलिस की कार्रवाई ने बटोरी सुर्खियां

Sun, 27 Aug 2023 01:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 27 Aug 2023 01:25 PM IST
सार

नोएडा के सेक्टर-6 स्थित कॉल सेंटर में नोएडा पुलिस ने छापा मारकर 84 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। यहां से करीब चार महीने में 500 से अधिक अमेरिकी नागरिकों से 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई थी।

विज्ञापन
There is no clue of the kingpin of cheating American citizens
फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाला गैंग गिरफतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल सिक्योरिटी नंबर (एसएसएन) के नाम पर अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने के मामले में दोनों सरगना अभी भी फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। नोएडा पुलिस अमेरिकी दूतावास को पूरे मामले की जानकारी देगी। वहीं, अमेरिकी मीडिया में भी नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई की चर्चा हुई। वहां के अखबारों और टीवी चैनलो में नोएडा पुलिस की कार्रवाई सुर्खियां बनी हैं।

विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर-6 स्थित कॉल सेंटर में नोएडा पुलिस ने छापा मारकर 84 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। यहां से करीब चार महीने में 500 से अधिक अमेरिकी नागरिकों से 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई थी। इस मामले में नोएडा पुलिस अब अमेरिकी दूतावास से पत्राचार कर घटना की सारी जानकारी साझा करेगी। इसके लिए पूरा ब्योरा एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि गिरोह के सरगना पर इनाम घोषित करने की भी तैयारी चल रह रही है। डीसीपी ने अमेरिकी नागरिकों से अपील की है कि वह गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के ट्विटर हैंडल पर ठगी की जानकारी साझा करें। वहीं, सरगना योगेश पुजारी और हर्षित की तलाश में पुलिस की चार टीमों ने शनिवार को दिल्ली सहित कई अन्य ठिकानों पर दबिश दी। दोनों की अंतिम लोकेशन बसंतकुंज में मिली थी। हालांकि, पुलिस को उस लोकेशन पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में नोएडा पुलिस से केंद्रीय एजेंसियों के भी संपर्क में है। वहीं हवाला नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही दोनों मास्टरमाइंड पर नजर रखी जा रही है। इनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed