फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There is no CCTV camera in the school, the number of security personnel is also less.

Noida News: स्कूल में नहीं सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी कम

Thu, 16 Jan 2025 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
There is no CCTV camera in the school, the number of security personnel is also less.
फोटो:
विज्ञापन




स्कूल में नहीं सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी कम

-गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में 500 से अधिक बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़

-मुख्य गेट पर भी रजिस्टर में नहीं होती आंगतुकों की एंट्री, रखरखाव में भी लापरवाही
नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध बालक इंटर काॅलेज में पढ़ने वाले 700 से अधिक बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। स्कूल में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हैं। आरोप है कि प्राधिकरण की तरफ से स्कूल के लिए 24 सुरक्षाकर्मी स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 4 से 5 सुरक्षाकर्मियों से ही काम कराया जा रहा हैं। सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज का भी यहीं हाल हैं। वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन ज्यादातर खराब हैं। प्रधानाचार्या के साथ-साथ प्राधिकरण पर स्कूलों की अनदेखी करने का आरोप हैं।

ग्रेनो वेस्ट स्थित गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले कक्षा 11 के 4 छात्र बुधवार सुबह से गायब हैं। छात्रों के गायब होने की घटना के बाद से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूल में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हैं। जबकि 200 छात्र स्कूल के अंदर बने हॉस्टल में रह रहे हैं। वहां भी सीसीटीवी कैमरा नहीं हैं। जबकि सीबीएसई के नियमों के अनुसार स्कूलाें में सीसीटीवी कैमरा होना अनिवार्य हैं। वहीं सुरक्षाकर्मियों को लेकर भी गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। इसके अलावा कुछ जगह पर चाहरदीवारी की ऊंचाई कम होने से भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

बालिका स्कूल के भी खराब है कई कैमरें

सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में सीसीटीवी कैमरा केवल नाममात्र के लिए लगे हैं। इस समय स्कूल बिल्डिंग के प्रवेश द्वारा पर दो कैमरे लगे हैं, लेकिन बाकी कैमरा खराब हैं। यहां 500 से अधिक छात्राएं हैं। इनमें से 250 छात्राएं हॉस्टल में रहती हैं, लेकिन हॉस्टल में एक भी कैमरा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरकार का था ड्रीम प्रोजेक्ट

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के इन चारों स्कूलों का निर्माण कराया था। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। यहां गरीब बच्चाें को निशुल्क शिक्षा देने की योजना थी, लेकिन सरकार बदलने के बाद स्कूलों का रखरखाव ठीक से नहीं हो रहा हैं। स्कूलों की बिल्डिंग जर्जर होती जा रही हैं। लोगों का कहना है कि बसपा सरकार का नाम जुड़ने की सजा चारों स्कूल भुगत रहे हैं।


स्कूल में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए दो बार प्राधिकरण को पत्र लिखा जा चुका हैं। स्कूल में कुल 24 सुरक्षाकर्मी हैं। जो अलग-अलग शिफ्ट में काम करते हैं। इनमें से छह सुरक्षाकर्मी एसटी-एससी छात्रावास पर तैनात रहते हैं। वहीं बालिका इंटर कॉलेज में भी सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पत्र लिखा गया हैं। -राजीव कुमार, प्रधानाचार्य, गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article