फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There is a risk of crops getting damaged after the flood water recede

Noida News: बाढ़ का पानी उतरने के बाद फसलें खराब होने का खतरा

Sat, 13 Sep 2025 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
There is a risk of crops getting damaged after the flood water recede
- फोटो
विज्ञापन

-पत्तों में सफेद कीड़ा लगने से फसल हो जाती है खराब
-तैयार फसल खराब होने की आशंका से किसान चिंतित
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने वाली यमुना नदी से कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया। रबूपुरा, जेवर और दनकौर क्षेत्र में बाढ़ का पानी खेतों में भर गया। हालांकि अब पानी उतर चुका है, लेकिन लगातार कई दिनों तक खेतों में भरे रहने से फसल खराब होने की संभावना बढ़ गई है। इससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें हैं।

यमुना नदी के पानी का जलस्तर अब सामान्य हो गया है। जब हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया था तो यमुना नदी ने विकराल रूप ले लिया था। जिससे काफी नुकसान हुआ। ग्रामीण अंचलों में तैयार खड़ी फसल बाढ़ की जद में आ गई। लंबे समय तक बाढ़ का पानी भरे रहने से फसल बर्बाद होने की स्थिति में है। चंडीगढ़ गांव में पानी उतर तो गया लेकिन फसल में कीड़ा लगना शुरू हो गया है। वहीं दनकौर के लतीफपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय व घरों में बाढ़ का पानी घुस गया था। जलस्तर तो घट गया लेकिन विद्यालय सुचारू नहीं हो सका। किसान अशोक शर्मा ने बताया, खादर के जंगल में किसानों की 1 हजार बीघे से अधिक धान की फसल बाढ़ के पानी में डूब गई थी। किसानों की मांग है कि सरकार किसानों की फसलों में हुए नुकसान की भरपाई करे। जेवर के झुप्पा, कानीगढ़ी, शमश्मनगर, पूरन नगर, छोटा हिप्पा में भी किसानों की खेती प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed