{"_id":"69d3c2e57c309a132b059bcc","slug":"there-is-a-queue-even-for-small-cylinders-grnoida-news-c-1-noi1095-4133055-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छोटे सिलिंडर के लिए भी लग रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छोटे सिलिंडर के लिए भी लग रही कतार
विज्ञापन
- एजेंसी से नहीं दी जा रही पूरी जानकारी, सिलिंडर मिलने में आ रही दिककत
नोएडा। कालाबाजारी का शिकार और कनेक्शन नहीं होने वाले लोगों के लिए पांच किलो वाले सिलिंडर बाजार मेंं लाए तो गए लेकिन उनकी सप्लाई से जुड़ी परेशानी शुरू हो गई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि घंटों लाइन में खड़े रखने के बाद अगले दिन आने की बात कहकर लौटा दिया जा रहा है। छोटै सिलिंडर के लिए भी अब प्रतीक्षा की अवधि दी जा रही है।
पांच किलो वाला गैस सिलिंडर अब आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहा है। घरेलू से ज्यादा लंबी कतार अब पांच किलो वाले सिलिंडर के लिए लगने लगी है। सेक्टर 23, 22, सर्फाबाद, सेक्टर 52, 62, 58, 63, 45, 3 स्थित एजेंसी पर लाइन लगी। लाइन में खड़े-खड़े लोग परेशान हो गए लेकिन नंबर नहीं आ सका। सेक्टर-73 निवासी रमेश कुशवाहा ने बताया कि जब नंबर आया तो सिलिंडर खत्म होने का हवाला दे दिया। घर पर गैस नहीं है। दस दिन से बाहर का खाना खाना पड़ रहा है। सेक्टर-62 निवासी तरुण सिंह ने बताया कि सिलिंडर मिलने के लिए दो दिन से लाइन में लग रहा हूं फिर भी नंबर नहीं आया। ब्यूरो