{"_id":"6861458b61d36c13e8081de8","slug":"there-are-no-roadways-buses-between-dadri-noida-and-jewar-noida-news-c-23-1-lko1064-66598-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दादरी-नोएडा और जेवर के बीच रोडवेज बसें नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दादरी-नोएडा और जेवर के बीच रोडवेज बसें नहीं
विज्ञापन
-श्रमिक, किसान, छात्र व दैनिक यात्री परेशान, निजी वाहनों के सहारे कर रहे सफर
-रोजाना हजारों की संख्या में नौकरी, व्यापार व पढ़ाई के लिए करते हैं आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर के कासना बस अड्डा से दादरी, नोएडा और जेवर को जोड़ने वाले रूट पर रोडवेज की बसें चलाने की मांग की गई है। इन रूटों पर बस नहीं चलने से श्रमिक, किसान, छात्र समेत दैनिक यात्रियों को परिवहन सुविधा नहीं मिल रही है। निजी वाहन या ऑटो से यात्रा करनी पड़ती है। नई बसों को तीन रूटों पर चलाने की मांग की है।
ग्रेटर नोएडा और नोएडा में हजारों की संख्या में छोटे-बडे उद्योग है। जिनमें हजारों की संख्या में श्रमिक, कर्मचारी समेत कारोबारियों का आना जाना रहता है। जो दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी, दनकौर, जेवर समेत अन्य स्थानों से आते है। दादरी स्टेशन पर अलीगढ़, खुर्जा समेत अन्य स्थानों से रेलमार्ग से दैनिक यात्री आते जाते है। इनमें ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क आने वाले छात्र-छात्राएं भी शामिल है। हर रोज लाखों की संख्या में लोग आते जाते है। लेकिन इन स्थानों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसें नहीं चलती है। इनमें अधिकांश यात्रियों को ऑटो, निजी बस या फिर निजी वाहनों से आना जाना पड़ता है।
-- -- -- -- -- --
इन रूटों पर नहीं है कोई बस
-ग्रेटर नोएडा के कासना अड्डा से सूरजपुर से दादरी - 22 किमी
-ग्रेटर नोएडा से ग्रेनो वेस्ट होते हुए नोएडा-- 28 किमी
-ग्रेटर नोएडा से दनकौर होते हुए जेवर - 35 किमी
-दादरी से ग्रेनो वेस्ट होते हुए नोएडा - 26 किमी
-ग्रेटर नोएडा से दादरी होते हुए एनटीपीसी से हापुड़ - 42 किमी
-- --
इस तरह करना पड़ता है सफर
-शहर में परिवहन सुविधा नहीं होने पर लोगों को निजी वाहन का इस्तेमाल करना पड़ता है। निजी वाहन नहीं होने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जानने के लिए दिक्कतें होती है। कुछ स्थानों के लिए ऑटो पर निर्भर है। दादरी से परी चौक के लिए दो ऑटो बदलने पड़ते हैं। दादरी से परी चौक की 20 किलोमीटर है, लेकिन सीधे ऑटो नहीं चलते है। दादरी से सूरजपुर 12 किलोमीटर तय करने के लिए 30 रुपये किराया देना होता है। सूरजपुर से परी चौक के लिए आठ किलोमीटर की दूरी के लिए 20 रुपये किराया देते है। कोई अन्य साधन नहीं है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बोले लोग - दादरी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, कासना, दनकौर, जेवर समेत कस्बों को जोड़ने के लिए रोडवेज की बसें चलाई जाए। लोगों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिल सके।
डा. आनंद आर्य समाजसेवी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
दादरी से ग्रेटर नोएडा, जेवर समेत अन्य स्थानों के लिए बस चलाने के लिए विचार विमर्स किया जा रहा है। नए रूटों में इनको शामिल किया जाएगा।
अनिल कुमार शर्मा एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन
-रोजाना हजारों की संख्या में नौकरी, व्यापार व पढ़ाई के लिए करते हैं आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर के कासना बस अड्डा से दादरी, नोएडा और जेवर को जोड़ने वाले रूट पर रोडवेज की बसें चलाने की मांग की गई है। इन रूटों पर बस नहीं चलने से श्रमिक, किसान, छात्र समेत दैनिक यात्रियों को परिवहन सुविधा नहीं मिल रही है। निजी वाहन या ऑटो से यात्रा करनी पड़ती है। नई बसों को तीन रूटों पर चलाने की मांग की है।
ग्रेटर नोएडा और नोएडा में हजारों की संख्या में छोटे-बडे उद्योग है। जिनमें हजारों की संख्या में श्रमिक, कर्मचारी समेत कारोबारियों का आना जाना रहता है। जो दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी, दनकौर, जेवर समेत अन्य स्थानों से आते है। दादरी स्टेशन पर अलीगढ़, खुर्जा समेत अन्य स्थानों से रेलमार्ग से दैनिक यात्री आते जाते है। इनमें ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क आने वाले छात्र-छात्राएं भी शामिल है। हर रोज लाखों की संख्या में लोग आते जाते है। लेकिन इन स्थानों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसें नहीं चलती है। इनमें अधिकांश यात्रियों को ऑटो, निजी बस या फिर निजी वाहनों से आना जाना पड़ता है।
विज्ञापन
इन रूटों पर नहीं है कोई बस
-ग्रेटर नोएडा के कासना अड्डा से सूरजपुर से दादरी - 22 किमी
-ग्रेटर नोएडा से ग्रेनो वेस्ट होते हुए नोएडा