फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There are around 12.50 lakh houses in Gautam Buddha Nagar, census complete

Noida News: गौतमबुद्ध नगर में हैं करीब 12.50 लाख मकान, गणना पूरी

Thu, 18 Jun 2026 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
There are around 12.50 lakh houses in Gautam Buddha Nagar, census complete
- 22 मई को शुरू हुई थी मकानों की गणना, तय समय से तीन दिन पहले हुई पूरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में करीब 12.50 लाख मकान हैं। जनगणना-2027 के तहत मकानों की गणना में यह बात सामने आई है। बुधवार को मकानों की गणना पूरी हो गई। मकानों की गणना का डाटा सर्वर पर दर्ज कर दिया गया है। गणना में सभी अवैध व वैध मकानों, डूब क्षेत्र के फॉर्म हाउस और कॉलाेनियों के मकान भी शामिल किए गए हैं। हालांकि मकानों की गणना की आधिकारिक जानकारी शासन स्तर से जारी की जाएगी। अब अगले साल जनगणना की जाएगी। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।


जनगणना-2027 के तहत जिले में 22 मई से मकानों की सूची व गणना करने का काम शुरू हुआ था। 20 जून तक काम पूरा करना था। इसके लिए जिले को 12 सब-डिस्ट्रिक्ट व 6111 ब्लॉक में बांटा गया है। सभी ब्लॉक पर एक-एक प्रगणक की ड्यूटी लगाई गई थी। शुरुआत में काम धीमी रफ्तार से चला था। पहले 20 दिन में मकानों की गणना का काम 50 प्रतिशत भी नहीं हुआ था। बुधवार शाम को जिलाधिकारी ने जिले में मकानों की गणना का काम पूरा होने की घोषणा की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत जहांगीरपुर, बिलासपुर, जेवर, दनकौर व रबूपुरा, दादरी नगर पालिका, दादरी, सदर तहसील व जेवर तहसील, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में काम पूरा हो गया है। सबसे पहले जहांगीरपुर नगर पंचायत में गणना का काम पूरा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि गणना शुरू होने के समय करीब 9 लाख मकान होने की उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed