{"_id":"65bff8b328ac9828920faa6f","slug":"then-the-work-of-chilla-elevated-road-will-not-start-noida-news-c-1-lko1064-1378236-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ..तो नहीं शुरू हो पाएगा चिल्ला एलीवेटेड रोड का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ..तो नहीं शुरू हो पाएगा चिल्ला एलीवेटेड रोड का काम
विज्ञापन
..तो नहीं शुरू हो पाएगा चिल्ला एलीवेटेड रोड का काम
- वित्तीय बिड खुली, टेंडर में शामिल काम की लागत से अधिक आईं दोनों बिड
- छह में चार एजेंसी पहले ही तकनीकी बिड में हो चुकीं बाहर
- आधिकारिक सूत्रों का कहना, वर्तमान टेंडर होगा निरस्त
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चिल्ला रेगुलेटर से शाहदरा ड्रेन होते हुए महामाया फ्लाईओवर तक 5.96 किलोमीटर लंबे छह लेन के प्रस्तावित चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण फिर अटक सकता है। इसकी वजह यह है कि टेंडर में तकनीकी बिड में सफल रहीं दोनों कंपनियों ने टेंडर में शामिल खर्च से अधिक धनराशि की अपनी वित्तीय बिड दी है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि ऐसे में टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने की तैयारी है। एलीवेटेड रोड के अधूरे काम को अगले तीन साल में पूरा किया जाना था।
शासन और नोएडा अथॉरिटी के खर्च पर इस एलीवेटेड रोड का निर्माण सेतु निगम को करना है। सेतु निगम ने अपनी टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें छह एजेंसियों ने भाग लिया। गावर कंस्ट्रक्शन, जेएसपी प्रोजेक्ट्स, कृष्णा कांस्टेलेशन, एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शंस को तकनीकी बिड में अयोग्य माना गया। वित्तीय बिड में दिनेश चंद्र आर अग्रवाल इंफ्राकॉन और एलएंडटी शामिल हुईं। दोनों ही कंपनियों ने टेंडर में शामिल अनुमानित खर्च 680 करोड़ रुपये से अधिक बिड दी हैं। दिनेश चंद्र आर अग्रवाल इंफ्राकॉन ने 21.77 फीसदी अधिक यानी 828 करोड़ रुपये की बिड दी। वहीं, एलएंडटी ने 34.89 फीसदी अधिक यानी 917.25 करोड़ रुपये की बिड दी है।
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि टेंडर में शामिल खर्च से अधिक बिड होने की वजह से कंपनी का चयन नहीं हो पाएगा। ऐसे में यह टेंडर प्रक्रिया ही निरस्त करनी होगी। हालांकि, अभी इस पर अंतिम रूप से फैसला लिया जाना बाकी है। लेकिन, यह तय माना जा रहा है कि चिल्ला एलीवेटेड रोड के लिए दोबारा से टेंडर प्रक्रिया की जाए।
विज्ञापन
-- --
फैक्ट फाइल: चिल्ला एलीवेटेड रोड
- 787 करोड़ रुपये निर्माण का खर्च
- 60 करोड़ रुपए पूर्व में खर्च
- 13 फीसदी काम अब तक हुआ
- 87 फीसदी अधूरा काम तीन साल में पूरा किया जाना प्रस्तावित
- 6 लेन का एलीवेटेड रोड करीब छह किमी लंबा
- 5 लाख की आबादी को होगा फायदा