Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Theft gang busted, seven arrested

Noida News: चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, सात धरे

Sat, 30 May 2026 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Theft gang busted, seven arrested

विज्ञापन
सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, सोने की चेन व चार किलो तांबा बरामद

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी-छिनतई करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी उत्तम (20), बुलंदशहर के दीपेश (19), गौरव (22) व सूरज (18), साकीपुर के दीपक भाटी (26) व रोहित भाटी उर्फ रैन्चो (22) और अलीगढ़ के रोहित के रूप में हुई है। उनके कब्जे से तीन लाख की सोने की चेन, चार किलोग्राम तांबा और दो अवैध चाकू बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामले दर्ज हैं।



डीसीपी, सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ओमिक्रोन-3 सर्विस रोड और एलएंडटी सर्विस रोड, साकीपुर से अभियान के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने हाल के दिनों में दो जगहों पर चोरी की थी। पहली घटना साकीपुर में 19 मई को हुई। आरोपियों ने एक महिला को विश्वास में लेकर उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली थी। आरोपी दीपक भाटी और रोहित भाटी के पीड़िता से पारिवारिक संबंध भी थे। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने चेन गायब कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दीपक, रोहित, सूरज और रोहित को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में दूसरी चोरी का भी खुलासा हुआ। इसी गिरोह के सदस्य उत्तम, दीपेश और गौरव ने 30 जनवरी को जैतपुर स्थित इलेक्ट्रिक दुकान को निशाना बनाया था। आरोपियों ने रात के समय दुकान से बिजली के तार की चोरी की थी। तारों को जलाकर निकाले गए तांबे को बेचने की तैयारी चल रही थी। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने करीब चार किलोग्राम तांबा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गिरोह के कई सदस्य पिछले सात साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहे हैं। अब तक 20 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed