फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   theft allegation on maid

Noida News: घरेलू सहायिका पर नकदी व ज्वेलरी चोरी का आरोप

Thu, 13 Nov 2025 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
theft allegation on maid
नोएडा। सेक्टर-44 में घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका पर नकदी और ज्वेलरी चोरी करने का आरोप लगा है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-44 में रहने वाले दीपक शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि 11 नवंबर की रात उन्होंने सोने की अंगूठी उतारकर अपने बेड के पास अलमीरा में रखी थी। अगले दिन सुबह जब वह सोकर उठे तो अंगूठी नहीं मिली। इसके बाद इस मामले में शक घरेलू सहायिका पर गया। इसके कुछ देर बाद शिकायतकर्ता की पत्नी ने जब लॉकर की जांच की तो उसमें रखे 2.80 लाख रुपये गायब थे। उन्होंने फौरन ही सेक्टर के सुरक्षा सुपरवाइजर के माध्यम से पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed