फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The young man abducted the teenage girl in a Thar SUV from the society's gate.

Noida News: सोसाइटी के गेट से थार में किशोरी को अगवा कर ले गया युवक

Mon, 09 Feb 2026 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
The young man abducted the teenage girl in a Thar SUV from the society's gate.
सोसाइटी के गेट से थार में किशोरी को अगवा कर ले गया युवक
विज्ञापन

सेक्टर-78 की घटना, नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-78 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली किशोरी को युवक ने अगवा कर लिया और सोसाइटी के गेट से थार में बिठाकर अपने साथ ले गया। किशोरी की मां ने बरौला के एक युवक पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है।

कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है। किशोरी की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। सेक्टर-78 स्थित सोसाइटी में रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि बरौला का रहने वाला प्रिंस कश्यप उनकी 16 साल की बेटी को कई महीनों से परेशान कर रहा है। आरोप है कि शनिवार को रात साढ़े नौ बजे के करीब प्रिंस सोसाइटी के गेट पर आया था। काफी देर तक वहां रहा और उनकी बेटी को थार में अगवा कर ले गया। युवक किशोरी को पूर्व में भी दो बार बहला फुसलाकर ले जा चुका है। महिला ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से परिचित हैं। पुलिस ने किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए एक टीम का गठन किया है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने सोसाइटी के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed