फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The young generation is getting inspired by Atal's ideals: Dr. Yogendra Singh

युवा पीढ़ी अटल के आदर्शों से हो रही प्रेरित : डॉ. योगेंद्र सिंह

Fri, 17 Oct 2025 02:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The young generation is getting inspired by Atal's ideals: Dr. Yogendra Singh
संभल। एमजीएम कॉलेज में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि आहज की युवा पीढ़ी अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों से प्रेरित हो रही है। छात्रा कनक ने अटल बिहारी वाजपेयी की कविता गीत नया गाता हूं, का सस्वर पाठ किया। गोष्ठी के संयोजक डाॅ. फहीम अहमद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राजनेता, कवि और पत्रकार थे। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश को उन्नति के शिखरों पर पहुंचाया। वे एक ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी राजनेता थे। गोष्ठी के अध्यक्ष प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा वाजपेयी दूरदृष्टि संपन्न राजनेता थे। उनका कूटनीतिक कौशल असाधारण था। तीन बार प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण से भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया। लाहौर बस यात्रा से पाकिस्तान के साथ शांति की पहल की। कारगिल युद्ध में सैनिकों का हौसला बढ़ाकर विजय सुनिश्चित की। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के माध्यम से देश की सड़कों को नया विस्तार दिया।
विज्ञापन

कहा कि हिंदी के प्रखर कवि और वक्ता के रूप में ''''मेरी इक्यावन कविताएं'''' जैसी रचनाओं के माध्यम से वे साहित्य जगत में भी अमर हैं। 2015 में भारत रत्न से सम्मानित वाजपेयी ने भारत को आर्थिक विकास और राष्ट्रीय एकता के सूत्र में पिरोने का महती कार्य किया। आज भी युवा पीढ़ी उनके अटल आदर्शों से प्रेरित हो रही है। संचालन डाॅ. फहीम अहमद ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed