फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The women of the society demonstrated due to lack of registry

Noida News: रजिस्ट्री नहीं होने पर सोसाइटी की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 25 Jan 2023 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
The women of the society demonstrated due to lack of registry
रजिस्ट्री नहीं होने पर सोसाइटी की महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सेक्टर अल्फा वन स्थित एमएसएक्स अल्फा होम्स सोसाइटी का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं हाेने पर अल्फा-वन सेक्टर स्थित एमएसएक्स अल्फा होम्स सोसाइटी की महिलाओं ने बुधवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासी छह साल से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण से कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं मिलने से रजिस्ट्री नहीं हो रही है। निवासियों ने हर सप्ताह बिल्डर के साथ-साथ प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

निवासियों ने बताया कि वर्ष 2010 में बिल्डर ने प्रोजेक्ट शुरू किया था। तब वर्ष 2012 तक कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन वर्ष 2016 तक कब्जा मिला। सोसाइटी में तीन टावर में 180 फ्लैट हैं। वर्ष 2020 में टावर बी और सी में रजिस्ट्री शुरू हुई थी, तब करीब 70 फ्लैटों की रजिस्ट्री हुई। इसके बाद कंप्लीशन सर्टिफिकेट रद्द कर रजिस्ट्री को रोक दी गई। निवासियों का आरोप है कि प्राधिकरण से स्वीकृत नक्शा के अलग निर्माण किया गया है। इस वजह से प्राधिकरण कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं दे रहा है। साथ ही प्राधिकरण कार्रवाई भी नहीं कर रहा है। इसका खामियाजा निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। अब भी करीब 110 रजिस्ट्री होने का इंतजार है। बुधवार को सोसाइटी की महिलाओं ने पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया और प्राधिकरण-बिल्डर से रजिस्ट्री कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed