{"_id":"68e3f46b823be71734033fac","slug":"the-weather-changed-but-the-traffic-jam-made-people-cry-noida-news-c-1-gnd1002-3489239-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मौसम का मिजाज बदला पर जाम ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मौसम का मिजाज बदला पर जाम ने रुलाया
विज्ञापन
जिले में जगह-जगह लगा जाम, कई जगह हुआ जलभराव
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। शहर में रविवार देर रात से आंधी के साथ शुरू हुई बारिश के बाद जिले के मौसम का मिजाज बदल गया। हालांकि, दिनभर रूक-रूककर हुई बारिश ने सुबह और शाम के पीकऑवर के समय शहरवासियों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की समस्या जरूर बढ़ा दी। दिनभर खास तौर पर पीक ऑवर के दौरान लोगों को कई स्थानों पर जाम का सामना करना पड़ा।
नोएडा में महामाया फ्लाइओवर, चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज, सेक्टर-59, सेक्टर-62, सेक्टर-78 समेत भंगेल के आस पास शहरवासियों को जाम का सामना करना पड़ा। वहीं, कुछ स्थानों पर दोपहर में ही जाम जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि, इस बीच डीसीपी ट्रैफिक से लेकर एडीसीपी व एसीपी ने मोर्चा संभाला और प्रमुख स्थानों पर जाकर खुद मौके का निरीक्षण कर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती कर प्रबंधन मजबूत किया। इसके अलावा सेक्टर-14ए में बने ट्रैफिक कार्यालय में कैमरों से भी हर सेकेंड निगरानी जारी रही।
वहीं, ग्रेटर नोएडा में सोमवार सुबह और दोपहर को तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव और जाम ने परेशानी बढ़ाई। अल्फा गोलचक्कर, परी चौक, हनुमान मूर्ति गोलचक्कर, बिसरख चौक, सूरजपुर, एलजी गोलचक्कर और दादरी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं। कई जगह पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार्यालय और स्कूल जाने वाले लोगों को भी देर हुई। ट्रैफिक पुलिस को जाम खत्म कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई स्थानों पर पुलिसकर्मी बारिश में भीगते हुए वाहनों को निकालने में जुटे रहे। ब्यूरो