{"_id":"69c1788cf01be9521a010655","slug":"the-weather-changed-again-drizzling-after-two-days-of-sunshine-noida-news-c-1-noi1095-4082681-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मौसम ने फिर बदला मिजाज, दो दिन धूप के बाद हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मौसम ने फिर बदला मिजाज, दो दिन धूप के बाद हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा । सप्ताह की शुरुआत में फिर मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया। सुबह धूप निकलने के बाद दोपहर को हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को फिर ठंडा कर दिया। बीते सप्ताह तीन दिन हुई बारिश के बाद दो दिन खिली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी थी। वहीं, मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा। एक डिग्री गिरावट के साथ जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया।
बारिश के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा साफ हुई है। सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 124 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 190 दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के साथ ही एक्यूआई में भी बदलाव जारी है। रविवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया था जबकि नोएडा का एक्यूआई येलो जोन में ही रहा था। ब्यूरो