Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The wait is over, double-decker buses will be available within a week.

Noida News: इंतजार खत्म, सप्ताह भर में मिलेंगी डबल डेकर बसें

Mon, 29 Sep 2025 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
The wait is over, double-decker buses will be available within a week.
-अक्तूबर माह के दूसरे सप्ताह से शहर की सड़कों पर दौड़ेंगी, बढ़ेगी सुविधा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। लंबे समय से डबल डेकर बसों का इंतजार कर रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अगले सप्ताह तक डबल डेकर बसें नोएडा को मिल जाएंगी। अधिकारियों का दावा है कि अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक ये बसें शहर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। इससे शहर में विभिन्न स्थानों का सफर करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में यह बसें नोएडा पहुंच सकती हैं। इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। वहीं माह के दूसरे सप्ताह में यह बसें शहर की सड़कों पर दौड़ना शुरू कर देंगी। ऐसे में शहरवासियों को पहली बार डबल डेकर बसों में सफर करने का दिलचस्प मौका मिल सकेगा। हालांकि अभी तक जगह जगह ई-चार्जिंग स्टेशन की कमी के कारण कई हफ्तों से बसें प्रयागराज में रुकी हुई थी। उन्हें ट्रांसपोर्ट के जरिए नोएडा लाया जा रहा है। यह बसें निगम की अन्य बसों से भी ज्यादा हाइटेक और देखने में आकर्षक होंगी। जो नोएडा जैसे शहर की शान में चार चांद लगाएंगी।
विज्ञापन

-------------
ऑनलाइन मिलेगी जानकारी
इसका ऑनलाइन अपडेट देने के लिए यूपी रोडवेज की ओर से जारी किए गए यूपी मार्गदर्शी एप बसों की सटीक स्थान की मौजूदगी की जानकारी देगा। ऐसे में बसें कहां से गुजर रही हैं और कहां कहां रुकेंगी इसकी जानकारी ऑनलाइन एप के माध्यम से ही मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा से परीचौक और वेस्ट भी होगा कनेक्ट
परिवहन निगम के अनुसार फिलहाल इन बसों को दो रूटों पर चलाने के लिए तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी इनके रूट के निर्धारण नही हुए हैं। दो रूट ऐसे हैं जिन्हें इसमें शामिल करने की योजना तैयार की जा रही है। इसमें पहला रूट बॉटेनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक तक रहेगा। इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को खासा राहत मिल सकेगी क्योंकि अभी तक इस रूट पर एक भी बस नहीं चल रही। वहीं दूसरा रूट बॉटेनिकल गार्डन से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए परी चौक तक होगा। इससे ग्रेटर नोएडा के लोगों को राहत मिलेगी।



ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने की तैयारी

यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए निगम ई-बस चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने पर काम कर रहा है। फिलहाल नोएडा डिपो में एक चार्जिंग स्टेशन है। यहां पर मथुरा और आगरा से आने वाली ई-बसें चार्ज होती हैं। जल्द ही एक और ई-चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं तीसरे चार्जिंग स्टेशन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जिसके बाद डबल डेकर बसों को भी यहां चार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed