{"_id":"6a0b3646a1dc3c413d09ee0a","slug":"the-villagers-returned-the-authority-personnel-who-had-gone-to-take-possession-of-parsaul-village-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-7003-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पारसौल गांव में कब्जा लेने गए प्राधिकरण कर्मियों को ग्रामीणों ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पारसौल गांव में कब्जा लेने गए प्राधिकरण कर्मियों को ग्रामीणों ने लौटाया
विज्ञापन
कहा- बिना समस्याओं का हल निकाले नहीं देंगे कब्जा, करेंगे आंदोलन
दनकौर (संवाद)। पारसौल गांव में सोमवार को यमुना प्राधिकरण की टीम अधिग्रहित भूमि पर कब्जा लेने पहुंची। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कर्मियों को बिना कब्जा लिए ही लौटा दिया। किसान हरपाल व रामकुमार आदि ने बताया कि प्राधिकरण ने किसानों की भूमि का कागजों में अधिग्रहण कर लिया है लेकिन किसानों की समस्याओं का निस्तारण नही किया है। प्राधिकरण की इस जमीन पर सेक्टर-18 बसाने की योजना है।
किसानों का कहना है कि उनसे मूल मुआवजा, आबादी निस्तारण व आवासीय प्लॉट जैसे मुद्दों पर वार्ता नहीं की गई। इसके बाद भी प्राधिकरण टीम जेसीबी मशीन लेकर किसानों की जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए। सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और मशीन को रोक दिया। प्राधिकरण की टीम ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मियों से कहा कि किसानों की वार्ता अधिकारियों से कराने के बाद ही जमीन पर काम चालू किया जाएगा जिसके बाद टीम को बिना कब्जा लिए ही लौटना पड़ा। वहीं, किसानों का कहना है कि जल्द ही प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।