फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The villagers of Daranagar demanded to be settled in Khungavali.

Noida News: दारानगर के ग्रामीणों ने की खुंगावली में बसाने की मांग

Mon, 22 Sep 2025 02:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 22 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The villagers of Daranagar demanded to be settled in Khungavali.
गजरौला के दारानगर गांव में ग्रामीणों के बीच बोलते चंद्रपाल खड़गवशी। स्राेत स्वयं
गजरौला। दारानगर के लोगों ने गांव को बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए खुंगावली में वन विभाग की जमीन पर बसाने की मांग उठाई। उनकी जमीन वन विभाग को देने की बात कही। उन्होंने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य चंद्रपाल खड़गवंशी को गांव को शिफ्ट किए जाने की लिए किए जा रहे संघर्षों का पुलिंदा भी सौंपा।
विज्ञापन


रविवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य चंद्रपाल खड़गवंशी टापू में बसे दारानगर में पहुंचे। यहां पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने उनके सामने अपनी मांग रखी। उन्होंने कहा कि वह गांव को खुंगावली में वन विभाग की जमीन पर बसाए जाने की मांग उठाते आ रहे हैं। उनकी यह लड़ाई 26 साल से चल रही है। उनकी मांग है गांव को खुंगावली में वन विभाग की भूमि पर बसा दिया जाए। उनकी जमीन वन विभाग को दे दी जाए। इससे वह बाढ़ से बच जाएंगे। हर साल उनकी फसल बर्बाद नहीं होगी। वह भी बाढ़ में तबाही झेलने को मजबूर नहीं होंगे। चंद्रपाल खड़गवंशी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग को स्थानीय सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक और मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। साथ ही वन विभाग के अफसरों से भी मिलेंगे। बताएंगे कि उनका गांव यहां से दूसरी जगह बसा दिया गया तो वह बाढ़ से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed