{"_id":"653d54ff0a9331733809764e","slug":"the-victim-saved-her-honor-by-confronting-the-delivery-boy-who-became-a-monster-grnoida-news-c-23-1-noi1091-19999-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हैवान बने डिलिवरी बॉय से भिड़कर बचाई पीड़िता ने आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हैवान बने डिलिवरी बॉय से भिड़कर बचाई पीड़िता ने आबरू
विज्ञापन
डिलीवरी बॉय की गिरफ्तारी के लिए पांच शहरों में दबिश
- पीड़िता का बयान दर्ज, कहा-जख्मी होने के बावजूद की आरोपी को पकड़ने की कोशिश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ईकोविलेज-1 सोसाइटी में दुष्कर्म की कोशिश करने वाले डिलीवरी बॉय से भिड़कर पीड़िता युवती ने आबरू बचाई थी। आरोपी ने 19 साल की पीड़िता को हमला कर जख्मी कर दिया। इसके बावजूद पीड़िता ने आरोपी को पकड़कर शोर मचा दिया। हालांकि आरोपी मारपीटकर फरार हो गया। पीड़िता ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बयान दर्ज कराये। पुलिस आरोपी डिलीवरी बॉय की गिरफ्तारी के लिए ग्रेनो के अलावा गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और नोएडा में दबिश दे रही है।
नोएडा के सेक्टर-20 निवासी पीड़िता शनिवार को बिसरख कोतवाली मेें बयान दर्ज कराने पहुंची। एक साल पहले 12वीं पास करने वाली पीड़िता की बहन का विवाह ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी निवासी युवक से तय हुआ है। पीड़िता की बहन का मंगेतर और उसके परिजन किसी रिश्तेदार की मृत्यु होने पर शोक प्रकट करने राजस्थान गए हैं। मंगेतर के घर में दो पालतू कुत्ते भी हैं। पीड़िता कुत्तों की देखभाल के लिए इकोविलेज-1 सोसाइटी गई थी। शुक्रवार तड़के लगभग चार बजे पीड़िता ने ग्रासरी स्टोर से ऑनलाइन आर्डर कर कुत्तों के लिए दूध और अंडे मंगाये। बादलपुर थाना क्षेत्र के अच्छेजा गांव का रहने वाला सुमित शर्मा दूध और अंडे लेकर सोसाइटी में पहुंचा। आरोप है कि आर्डर देने के दौरान आरोपी सुमित युवती के फ्लैट में घुस आया। आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के विराेध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। इससे पीड़िता जख्मी हो गई। इसके बावजूद पीड़िता आरोपी से भिड़ गई और उसने शोर मचा दिया।
गेट पर रखे जूते-चप्पल और दूध भी कर लेते हैं चोरी
जिले में बड़े स्तर पर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। हजारों डिलिवरी बॉय सेक्टर सोसाइटी में दिन निकलने से देर रात तक सामान देने जाते हैं। पहला मामला नहीं जब किसी डिलीवरी बाॅय ने आपराधिक घटना की है। हालांकि इससे पहले फ्लैट के बाहर रखे जूते, चप्पल, दूध के पैकेट व स्टोर आदि में रखे अन्य सामान चोरी के मामले सामने आए हैं। लेकिन इस बार आरोपी ने एक युवती के फ्लैट में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की है।
विज्ञापन
गाइड लाइन बनाएगी पुलिस, स्टोर पर भी कस सकता है शिकंजा
डीसीपी सेंट्रल नोएडा सुनीति ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही आरोपी जिस ग्रासरी स्टोर में काम करता है। वहां से ये जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि डिलीवरी बॉय की भर्ती के दौरान सत्यापन, प्रशिक्षण जैसी प्रक्रियाएं पूरी की जाती हैं या नहीं। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य स्टोर से भी इस तरह की जानकारी जुटाई जाएगी। जिसके बाद सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों को भी इस तरह की घटना रोकने के लिए गाइड लाइन बनाई जाएगी। एसीपी बिसरख रमेश चंद पांडेय ने बताया कि आरोपी डिलीवरी बॉय के स्टोर संचालक की लापरवाही सामने आई तो उस पर भी कार्रवाई होगी। गाइडलाइन में डिलीवरी बॉय के सोसाइटी से जाने के दौरान जांच पड़ताल आदि को शामिल किया जाएगा।