Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The valor of Operation Sindoor will be seen in the flower exhibition of City Park.

Noida News: सिटी पार्क की पुष्प प्रदर्शनी में दिखेगा ऑपरेशन सिंदूर की पराक्रम

Fri, 16 Jan 2026 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
The valor of Operation Sindoor will be seen in the flower exhibition of City Park.
- बच्चों के लिए भी बनाई जाएंगी वन्यजीव और कार्टून कैरेक्टर की प्रतिकृतियां
विज्ञापन

- 28 फरवरी से दो मार्च तक होगा आयोजन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सिटी पार्क में 28 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होने वाली पुष्प प्रदर्शनी में ऑपरेशन सिंदूर का पराक्रम भी दिखेगा। इसके लिए खासतौर पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना दर्शाया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के लिए भी खासतौर पर कार्टून कैरेक्टर की प्रतिकृतियां फूलों से यहां बनाई जाएंगीं।
प्राधिकरण की योजना के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर में लड़ाई के दृश्य के अलावा तेजस एयरक्राफ्ट की छवि भी फूलों से यहां तैयार की जानी है। उद्यान विभाग इस पर करीब 6.35 लाख रुपये खर्च करेगा। यह प्रदर्शनी सटीकता से संदेश देने के लिए बने। इसके लिए अनुभवी एजेंसी को यह काम उद्यान विभाग सौंपेगा। इसके साथ ही वन्यजीव जैसे विभिन्न प्रकार की चिड़िया और जानवरों की प्रतिकृति भी यहां बनाई जाएंगी। इसके अलावा बच्चों के लिए स्पाइडरमैन, नरूटा, आइरनमैन, सुपरमैन की भी फूलों से प्रतिकृति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक इसके अलावा एक ड्रोन शो भी शाम के समय रखने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। करीब एक लाख फूलों के गमलों से सजावट पार्क की इस दौरान की जाएगी। साथ ही शाम को लेजर लाइट शो का आयोजन होगा। इस बार पिछले सालों की तुलना में पुष्प प्रदर्शनी को व्यापक बनाया जाएगा। इसीलिए पूरे शहर में ग्रीनबेल्ट और रोटरी को भी संवारा जाना है। इसके लिए आरडब्ल्यूए, एओए के अलावा रोटरी को गोद लेने वाली संस्थाओं को भी इस पुष्प प्रदर्शनी से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना होंगी प्रतियोगिताएं
पुष्प प्रदर्शनी के दौरान रोजाना प्रतियोगिताएं भी होंगीं। इसमें पेंटिंग, फूलों से सजावट आदि की प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगीं। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के मुताबिक आयोजन में सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों को शामिल इस बार किया गया है। इस पुष्प प्रदर्शनी में हर आयु वर्ग के लिए कुछ न कुछ आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed