फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The transformer is faulty, there is no electricity in the society for the last 20 hours.

Noida News: ट्रांसफार्मर खराब, 20 घंटे से सोसाइटी में नहीं आ रही बिजली

Tue, 19 May 2026 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
The transformer is faulty, there is no electricity in the society for the last 20 hours.
- आठ टॉवर के सात हजार से अधिक लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज एक सोसाइटी में लोग गर्मी से परेशान हैं। यहां के आठ टॉवरों में सोमवार रात से बिजली नहीं आ रही है। 44 डिग्री तापमान में लोग उबल रहे हैं। सोसाइटी में रात 11 बजे से बिजली गायब है। जिम्मेदारों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण यह परेशानी हुई। नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए काम किया जा रहा है।

निवासी संजय शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी में जिन परिवारों के पास कोई पावर बैकअप नहीं है, उनका हाल बेहद खराब है। कई टावरों में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग परेशानी झेल रहे हैं। फैसिलिटी प्रबंधन के अनुसार ट्रांसफार्मर बदला जाना है और बिजली संभवत रात लगभग 12 बजे तक ही बहाल हो पाएगी, क्योंकि नया ट्रांसफार्मर अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है। निवासियों का आरोप है कि कुछ दिन पहले भी एक ट्रांसफार्मर में आग लगी थी, जिसे बदला गया था और अब वही ट्रांसफार्मर फिर खराब हो गया है। इससे रखरखाव एवं तकनीकी व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास एवं बिजली भार बढ़ाने के नाम पर पहले 29,500 और अब 11,800 प्रति किलोवाट तक की वसूली की जा रही है। बावजूद इसके हर गर्मियों में यही संकट दोहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में मूलभूत सुविधा तक मेंटेनेंस टीम नहीं उपलब्ध करा पा रही है। हर साल निवासियों को ऐसी परेशानी झेलनी पड़ती है। मेंटेनेंस प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली प्रभावित हुई है। डीजी के जरिए बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। अब नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed