फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The trade fair gathered momentum during the business days.

Noida News: बिजनेस डेज में ही व्यापार मेले में जमा रंग

Sun, 16 Nov 2025 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
The trade fair gathered momentum during the business days.
भारत मंडपम में आयोजित मेले के महंगे टिकट खरीदकर लोग पहुंचे, सभी हॉल खचाखच भरे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला इस बार बिजनेस डेज के दौरान ही पूरे रंग में आ गया है। रविवार को वीकेंड होने से मेले में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और भारत मंडपम के सभी हॉल लोगों से भर गए। लोग महंगे टिकट लेकर मेले में पहुंचे और भारी भीड़ ने आयोजकों को भी चौंका दिया।

परिवार, युवा और विदेशी पर्यटक सब मेले का लुत्फ उठाते नजर आए। विदेशी व राज्यों के पवेलियन सहित एमएसएमई और महिलाओं के उत्पादों वाले सेक्शन में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। अफगानिस्तान के ड्राईफ्रूट की मांग मेले के शुरुआती दिनों से ही बढ़ी हुई है और रविवार को दुकानदार रिकॉर्ड बिक्री होने से बेहद खुश दिखे। लोगों की खास दिलचस्पी सजावट के सामान, लाइटिंग, बर्तन, कुर्सियां और नक्काशीदार फर्नीचर में दिखाई दी। हॉल नंबर 2 में यूपी, राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली सहित सभी राज्यों ने अपने उत्पादों की बड़ी रेंज पेश की जिसकी जमकर खरीदारी की गई।
विज्ञापन


भोजन, खरीदारी और संगीत के मजे लिए
मेले में लोगों के मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम किया गया है। तीन बड़े एंफीथिएटर में शाम चार बजे से ही संगीत कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं जहां लोग धुनों पर थिरकते नजर आए। मेले में विभिन्न राज्यों के व्यंजनों की खुशबू भी लोगों को अपनी ओर खींचती रही। खासकर स्नैक्स, पारंपरिक मिठाइयों और क्षेत्रीय व्यंजनों के स्टालों पर लंबी कतारें लगी रहीं। परिवारों ने भोजन, खरीदारी और संगीत तीनों का पूरा मजा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed