फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The three-storey building collapsed as soon as the fire broke out

Noida News: आग लगते ही तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी

Wed, 01 Mar 2023 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
The three-storey building collapsed as soon as the fire broke out
सब्जी मंडी इलाके में जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट के गोदाम में लगी आग, तीन दमकलकर्मी घायल
विज्ञापन

गोदाम में रखे केमिकल में आग लगने की आशंका, इमारत गिरने से कई मकानों में आई दरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सब्जी मंडी इलाके के रोशनारा रोड के पास जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट के गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में पूरे इलाके में धुआं फैल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की 40 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इस बीच आग बुझाने के दौरान ही तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में तीन दमकलकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। गोदाम में केमिकल के अलावा कपड़े और अन्य सामान था। शार्ट सर्किट के बाद केमिकल में आग लगने की आशंका है।
पुलिस के अनुसार, रिहायशी इलाके में जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट का गोदाम दो हजार गज में फैला है। गोदाम में सभी तरह का सामान ट्रांसपोर्ट के लिए रखा जाता है। बुधवार सुबह करीब 11:40 बजे अचानक भूतल पर स्थित गोदाम में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर बाद आग ने ऊपर की मंजिलों को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गाड़ियों को मुख्य सड़क पर रोककर दमकलकर्मी वहां से पाइप उस परिसर में ले गए। आग की भयावहता को देखते हुए 12 गाड़ियों को और बुलाया गया। दमकलकर्मी पहली मंजिल पर आग बुझा रहे थे। इसी दौरान तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गया। इससे आग बुझा रहे दमकलकर्मी जान बचाकर भागे। इस दौरान तीन कर्मी घायल हो गए। दमकल अधिकारियों ने बताया कि लाखों का सामान जल गया है। आग बुझाने का काम जारी है। 16 गाड़ियां और बुलाई गई हैं।
विज्ञापन


गोदाम में पहले भी लग चुकी है आग
इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि रिहायशी इलाके में ट्रांसपोर्ट का काम होता है। यहां पहले भी कई बार आग लग चुकी है। जिस गोदाम में आग लगी उसमें केमिकल रखा हुआ था, इसलिए आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। लोगों ने बताया कि कंपनी का बवाना में भी कार्यालय है, जबकि यहां गोदाम है। अन्य कारोबारी ने यहां से गोदाम हटा चुके हैं, लेकिन जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट का काम चल रहा था। स्थानीय निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि गोदाम में आग लगने के बाद आसपास के कुछ घरों की दीवारों में दरार आ गई है। इससे लोग काफी डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने शोर मचाया तो भागे

दमकल कर्मियों ने बताया कि वे पहली मंजिल पर आग बुझा रहे थे। इस दौरान इमारत हिलने लगी। लोगों के इमारत गिरने के शोर मचाने पर वे पाइप को वहीं छोड़कर भागे। कुछ देर होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। उनके बाहर निकलते ही इमारत का ऊपरी हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। इस दौरान तीन कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed