फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The third phase of land acquisition for the airport has begun.

Noida News: एयरपोर्ट के लिए तीसरे चरण में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

Sat, 01 Nov 2025 10:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 01 Nov 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
The third phase of land acquisition for the airport has begun.
- 14 गांवों में सुनवाई की तारीखें तय, दो दिसंबर तक सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच प्रतिदिन होगी सुनवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तीसरे चरण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 14 गांवों की लगभग 1857.8871 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण के लिए अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) ने प्रभावित ग्रामीणों की सूची जारी कर दी है।

एयरपोर्ट परियोजना के विस्तारीकरण के तहत थोरा, नीमका शाहजहांपुर, ख्वाजपुर, रनहेरा, किशोरपुर, बनवारीबांस, पारोही, मुकिमपुर शिवारा, जेवर बंगर, साबौता मुस्तफाबाद, अहमदपुर चौरौली, दयानतपुर, बंकापुर और रोही समेत 14 गांवों से भूमि लेनी है। भूमि अधिग्रहण से संबंधित सुनवाई के लिए ग्रामवार तिथियां भी तय कर दी गई हैं। संबंधित किसानों को मुआवजा और पुनर्वास से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और न्यायपूर्ण प्रतिवेदन का अवसर दिया जाएगा। ग्रामीणों को अपनी भूमि से संबंधित आपत्ति दर्ज कराने व सुनवाई के लिए ग्रामवार तिथियां तय की गई हैं। सुनवाई 25 नवंबर से 3 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इस दौरान भूमि स्वामी अपने कागजातों के साथ अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) कार्यालय, सेक्टर गामा-2, ग्रेटर नोएडा में उपस्थित रह सकते हैं। सुनवाई का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी प्रभावित व्यक्तियों की सूची और खसरा का विवरण भी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। इसके अलावा संबंधित ग्राम पंचायतों, नगर निकाय और तहसील कार्यालय जेवर के नोटिस बोर्ड पर भी यह सूचना चस्पा की गई है ताकि कोई भी ग्रामीण जानकारी से वंचित न रहे।
विज्ञापन

----



14 गांवों में इन तारीखों पर होगी सुनवाई



तारीख---- गांव



25 नवंबर – रामनेर


26 नवंबर– साबौता मुस्तफाबाद, अहमदपुर चौरौली
27 नवंबर– थोरा



28 नवंबर– दयानतपुर, किशोरपुर, मुकिमपुर शिवारा


29 नवंबर – ख्वाजपुर
1 नवंबर – बनवारीबांस, पारोही


2 दिसंबर– नीमका शाहजहांपुर

3 दिसंबर– रोही, जेवर बांगर, बंकापुर

ग्रामीण अपनी आपत्तियां करा सकते हैं दर्ज
अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत तय तारीख पर उपस्थित होकर ग्रामीण अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्रभावित ग्रामीणों के लिए एक माह का समय निर्धारित किया गया है। मुआवजा निर्धारण के बाद किसानों के खाते में भुगतान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बच्चू सिंह, भूमि अधिग्रहण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed