{"_id":"6877ab18032c2a535c086162","slug":"the-thief-arrested-in-an-encounter-grnoida-news-c-23-1-lko1064-68439-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चोरी की वारदात करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चोरी की वारदात करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की वारदात करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार
इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद युवक को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि वह चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था।
इसके खिलाफ विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इलाज के बाद आरोपी को जेल भेजेगी, वहीं इसके साथियों की जांच कर रही है। एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि मंगलवार देर रात इकोटेक तीन कोतवाली पुलिस खेड़ा चौगानपुर गोल चक्कर पर जांच कर रही थी। तभी बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने बाइक दौड़ा दी और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने फायरिंग की तो युवक पैर में गोली लगने से गिर गया। उसके बाद पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी की पहचान मोहित उर्फ लंगड़ा निवासी गांव रामगढ़ी, जहांगीराबाद, बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी कुलेसरा गांव में रह रहा था। उसके पास से मोबाइल, अवैध हथियार, चोरी की बाइक बरामद की है।