{"_id":"69b56c8daf5a3b1db106b85a","slug":"the-tenure-of-the-aoa-will-be-according-to-the-financial-year-noida-news-c-23-1-lko1064-89940-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वित्तीय वर्ष के हिसाब से होगा एओए का कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वित्तीय वर्ष के हिसाब से होगा एओए का कार्यकाल
विज्ञापन
- ग्रेटर नोएडा की गौड़ अतुल्यम सोसाइटी की नई पहल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एक तरफ जहां नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के चुनाव लगातार विवादों से घिरे रहते हैं, वहीं ग्रेटर नोएडा की गौड़ अतुल्यम सोसाइटी की एओए ने नई पहल की है। यहां वित्तीय वर्ष के हिसाब से एओए का कार्यकाल होगा। इसके लिए मौजूदा एओए का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही चुनाव कराने का फैसला लिया गया है। इसके लिए करीब पांच महीने पहले ही चुनाव समिति भी गठित कर दी गई है, ताकि अप्रैलमें चुनाव प्रक्रिया पूरी कर नई कार्यकारिणी को जिम्मेदारी दी जा सके। नए एओए का कार्यकाल एक अप्रैल से 31 मार्च तक रहेगा।
एओए के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि हर साल एओए के चुनाव में दो से तीन महीने देरी हो जाती थी। ऐसे में अब एओए का कार्यकाल वित्तीय वर्ष रहेगा। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में यह छठी एओए का गठन होगा। सचिव गजेंद्र नागर ने बताया कि सोसाइटी बायलॉज के अनुसार, वित्तीय वर्ष के पहले क्वार्टर में एओए की वार्षिक आम सभा होनी चाहिए। इस मकसद से एओए का चुनाव समय से कराया जाना जरूरी है।
नवीन कुमार