फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The team that recovered Shashank was honored.

Noida News: शशांक को बरामद करने वाली टीम को किया सम्मानित

Wed, 17 Sep 2025 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
The team that recovered Shashank was honored.
फोटो
विज्ञापन

-गाजियाबाद के पत्थर कारोबारी के अपहृत पुत्र का मामला
-पुलिस आयुक्त ने दिया 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। गाजियाबाद निवासी पत्थर कारोबारी मनीष गुप्ता के बेटे शशांक गुप्ता को अगवा होने के बाद कुशल बरामद करने वाली पुलिस की 45 लोगों की टीम को परिजनों ने बुधवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में सम्मानित किया। साथ ही पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।

शशांक ने दादा रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 9 सितंबर को उनका पोता शशांक नोएडा से अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया था। बदमाश उसे कन्नौज तक आंखों पर पट्टी बांधकर लेकर गए थे। करीब 5 दिन तक शशांक भूखा प्यास बदमाशों की गिरफ्त में था। फिरौती के लिए बदमाश लगातार परिजनों को फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। लेकिन नोएडा पुलिस लगातार परिजनों को भरोसा दे रही थी कि बिना फिरौती दिए ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में गठित 45 लोगों की टीम ने बहादुरी दिखाते हुए शशांक को बरामद कर लिया। साथ ही घटना में शामिल बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की सफल कार्यशैली के लिए परिजन व गाजियाबाद व्यापार मंडल द्वारा पुलिस आयुक्त, डीसीपी साद मियां खान, एसीपी सार्थक सेंगर, कोतवाली प्रभारी दनकौर मुनेंद्र सिंह, जेवर प्रभारी संजय सिंह, गजेंद्र सिंह, आशीष, उपेंद्र, मनोज राठी, इंद्रिश आदि पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed