फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The system devised a new strategy in the war against Corona

कोरोना के खिलाफ नई रणनीति से जंग लड़ेगा सिस्टम

Sun, 27 Sep 2020 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
The system devised a new strategy in the war against Corona
कोरोना के खिलाफ जंग में सिस्टम ने तैयार की नई रणनीति
विज्ञापन

नोएडा (गौरव शर्मा)। कोरोना को अनियंत्रित होता देख मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्थानीय सरकारी अमला हरकत में आ गया है। सीएम ने जिले संक्रमण की दर को हर हाल में साढ़े 6 प्रतिशत से घटाकर 4 फीसदी से नीचे लाने का निर्देश दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने कोरोना के खिलाफ जंग में नए सिरे से रणनीति तैयार की है। इसके तहत जांच बढ़ाने के साथ 6 बिंदुओं पर काम कर संक्रमण पर काबू पाया जाएगा। जनपद में मरीजों की संख्या 12 हजार पार कर गई है। स्वस्थ होने की दर 85 प्रतिशत, सक्रिय केस 14 प्रतिशत के आसपास और मृत्युदर लगभग 0.4 प्रतिशत है। वहीं, कोरोना संक्रमण की दर औसतन साढ़े 6 प्रतिशत बनी हुई है। यानी कुल जांचों में हर दिन साढ़े 6 प्रतिशत मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। मुख्यमंत्री ने इसे ही 4 फीसदी से नीचे लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के आदेशों के बाद अफसरों ने विभागीय स्तर से आंकड़ों की समीक्षा की और इसको लेकर भी रणनीति तैयार की है। ऐसे बिंदुओं की तलाश की गई है, जिन पर काम कर संक्रमण पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।
एंटीजन के साथ आरटीपीसीआर जांच भी बढ़ेगी
शासन के सख्त निर्देश हैं कि जांच बढ़ाकर मरीजों को होम या अस्पताल में आइसोलेट किया जाए। इससे कोरोना की कड़ी तोड़ने में मदद मिलेगी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि प्रतिदिन 3000 जांच हो रही हैं। इन्हें बढ़ाकर 5000 किया जा सकता है। वहीं, एंटीजन के सापेक्ष आरटीपीसीआर जांच भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में लापरवाही की शिकायतें
जिले में सवा दो सौ से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में हैं। महकमे के शीर्ष अफसरों के पास होम आइसोलेशन में लापरवाही की शिकायतें पहुंची हैं। संज्ञान में आया है कि होम आइसोलेशन का सही ढंग से सर्विलांस नहीं किया जा रहा है। मरीज को होम आइसोलेट करने के साथ उससे लक्षणों के संबंध में भी पूछताछ नहीं हो रही है। इस पर लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर होगा काम
- जांच बढ़ाई जाएगी।
- कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग को मजबूत किया जाएगा।
- प्राथमिक और द्वितीयक संपर्कों की चिन्हित कर जांच कराई जाएगी।
- होम आइसोलेशन की समीक्षा होगी।
- अस्पतालों में बेड बढ़ाए जाएंगे।
- रिपोर्ट देने में लापरवाही बरतने वाली लैबों पर कसा जाएगा शिकंजा।
मुख्यमंत्री के निर्देश मिले हैं। जिले के संक्रमण की दर को साढ़े 6 प्रतिशत से घटाकर 4 फीसदी से नीचे लाया जाएगा। इसको लेकर जांच बढ़ाने के साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर रणनीति तैयार की गई है।
- डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed