फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The swimmers of the district created history in Lucknow

Noida News: लखनऊ में जिले के तैराकों ने रचा इतिहास

Sun, 29 Jun 2025 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
The swimmers of the district created history in Lucknow
सिदक कौर, वेदांत और शायला ने राज्य तैराकी प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। लखनऊ में आयोजित राज्य तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन नोएडा के तैराक सिदक कौर, वेदांत और शायला ने रिकॉर्ड बनाया। बालिका वर्ग में सिदक ने 200 मीटर फ्री स्टाइल में 02:27:65 समय का रिकॉर्ड बनाया और 50 मीटर फ्री स्टाइल में भी स्वर्ण पदक जीता। 100 मीटर फ्री स्टाइल में शायला ने 01:03:53 और बालक वर्ग में वेदांत चंद्रा ने 55:36:00 समय का नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण जीता।

गौतमबुद्ध नगर तैराकी एसोसिएशन के सचिव सुरेश देशवाल ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा सिदक, शायला और वेदांत ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से साबित कर दिया कि वे भविष्य में भी बड़े मंचों पर देश का नाम रोशन करेंगे। देशवाल ने कहा कि एसोसिएशन उनके प्रशिक्षण और विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इस प्रतियोगिता में नोएडा के अन्य तैराकों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed