{"_id":"6913852439fd3b0dd4085b24","slug":"the-students-gave-the-message-of-gender-equality-and-empowerment-through-drama-na-news-c-91-1-brp1007-145149-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्राओं ने नाटक से दिया लैंगिक समानता और सशक्तीकरण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्राओं ने नाटक से दिया लैंगिक समानता और सशक्तीकरण का संदेश
Wed, 12 Nov 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में लैंगिक समानता विषय पर छात्राओं ने नाट्य मंचन किया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में महिलाओं की समान भागीदारी और सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।
मुख्य रूप से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार, राजकीय बालिका हाई स्कूल बड़ेपुर, राजकीय बालिका हाई स्कूल फरीदपुर कुतुब टांडा, राजकीय बालिका हाई स्कूल बसिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीटी, जनता इंटर कॉलेज उतरेथू, रामलाल रामफेर इंटर कॉलेज सेवागंज, रामलाल परमात्मा प्रसाद इंटर कॉलेज पतौना तथा राजकीय हाई स्कूल पहितीपुर की छात्राओं ने प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुतियां दीं।
नाटकों में छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और पढ़े बेटियां, बढ़े बेटियां जैसे नारों के माध्यम से बेटियों के महत्व, कॅरिअर निर्माण और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि अवसर मिलने पर बेटियां किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्यों ने छात्राओं के सर्वांगीण विकास, समान अवसर और बेहतर शिक्षण सुविधाओं पर बल दिया। इस मौके पर हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई।