फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The storm has passed, but left debris behind... Sector-55 awaits cleanup.

Noida News: आंधी गई, लेकिन मलबा छोड़ गई... सफाई के इंतजार में सेक्टर-55

Fri, 12 Jun 2026 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
The storm has passed, but left debris behind... Sector-55 awaits cleanup.
- एक सप्ताह बाद भी नहीं हटे गिरे पेड़ और टूटी शाखाएं, आरडब्ल्यूए ने उद्यान विभाग को लिखा पत्र
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। तेज आंधी के बाद सेक्टर-55 में फैला मलबा अब स्थानीय निवासियों की परेशानी का कारण बन गया है। आंधी को एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कई स्थानों पर गिरे पेड़, टूटी शाखाएं और बिखरा मलबा नहीं हटाया गया है। इससे नाराज सेक्टर की आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग को पत्र लिखकर पूरे क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने और मौके का निरीक्षण कराने की मांग की है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि सेक्टर के कई हिस्सों में अब भी पेड़ों की टूटी टहनियां और मलबा पड़ा हुआ है। इससे न केवल सेक्टर की स्वच्छता और सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि लोगों की आवाजाही भी बाधित हो रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार कई जगहों पर गिरी शाखाएं और पेड़ दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। आरडब्ल्यूए ने विशेष रूप से बी-124 के सामने गिरे एक पेड़ का उल्लेख करते हुए बताया कि वह कई दिनों से वहीं पड़ा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद उसे हटाने की कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि मानसून से पहले सफाई नहीं हुई तो बारिश के दौरान जलभराव और अन्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। फुटपाथों और सड़कों पर फैली शाखाएं राहगीरों के लिए भी खतरा बनी हुई हैं।

निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग

आरडब्ल्यूए ने उद्यान विभाग के निदेशक से पूरे सेक्टर का निरीक्षण कराने और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई कार्य के निर्देश देने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन सिंह ने बताया कि अधिकांश स्थानों से गिरे पेड़ और टहनियां हटवा दी गई हैं। यदि कहीं मलबा शेष है तो सूचना मिलते ही उसे प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed