{"_id":"698f38b740530eec76041653","slug":"the-steps-of-the-kanwariyas-moved-forward-the-chants-of-bam-bam-bhole-echoed-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-4105-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कांवड़ियों के बढ़े कदम, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कांवड़ियों के बढ़े कदम, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
विज्ञापन
- नानकेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ लेकर पहुंचे भोलेनाथ के भक्त, गंगोत्री और हरिद्वार से लेकर आ रहे कांवड़
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। भाईपुर ब्रह्मनान के नानकेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारे गूंजने लगे हैं। महाशिवरात्रि से पहले ही भोलेनाथ के भक्त गंगोत्री और हरिद्वार से कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचने लगे हैं। गोमुख और हरिद्वार से कावड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों के कदमों को उनके पैरों के छाले व थकान रोक नहीं पा रही है। वह बम-बम भोले के जयकारों के साथ आगे बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को ककोड़, झाझर, दनकौर व रबूपुरा और भाईपुर मार्ग समेत अन्य मार्गो से होकर शिव भक्त पूरे दिन गुजरते रहे। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल रहीं।
भोलेनाथ के दर्शन और उनका अभिषेक के लिए आने वाले भक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं। जिसमें शीतल जल, फलाहार से लेकर दवाइयों तक की व्यवस्था की गई है। कांवड़ लेकर आने वाले भक्तों के लिए शिविरों में विशेष व्यवस्थाएं हैं। जिससे कि वह रास्ते में आराम करते हुए आगे बढ़ सकें।
मंदिर प्रबंधन के साथ पुलिस फोर्स अलर्ट
शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर मंदिर प्रबंधन और मेला कमेटी के पदाधिकारी लगातार तैयारियों में जुटे हैं। शिवरात्रि के लिए स्वयं सेवकों की तैनाती भी की गई है। स्वयंसेवक मंदिर में आने वालों का मार्गदर्शन करेंगे और व्यवस्थाएं बनाएंगे। वहीं पुलिस फोर्स भी पूरी तरह से अलर्ट है। चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है और संदिग्धों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
शिवरात्रि मेले में रागनी कलाकारों ने बांधा समां
नानकेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे छह दिवसीय महाशिवरात्रि मेले में शुक्रवार को रागनी कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मेले के तीसरे दिन शुक्रवार को राजेश भाटी, चंद्रपाल सिंह, रेनू यादव, नीतू तोमर, कोमल चौधरी व सविता चौधरी स्थानीय लोकगीत रागनी प्रस्तुत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कावड़ मार्ग पर नहीं चलेंगे भारी वाहन
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शनिवार रात से ही नानकेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। सुबह से ही कांवड़ियों की भीड़ मंदिर में पहुंचने के लिए रास्तों पर चलती नजर आएगी। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। एसीपी जेवर सार्थक सेंगर ने शुक्रवार को कोतवाली में बैठक की। उन्होंने भाईपुर के कावंड़ मार्ग पर कावड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है।