फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The speed limit of vehicles will have to be reduced on Yamuna Expressway from December 15

यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से वाहनों की गति सीमा करनी होगी कम

Thu, 02 Dec 2021 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
The speed limit of vehicles will have to be reduced on Yamuna Expressway from December 15
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा 15 दिसंबर से कम हो जाएगी। सर्दियों में कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों के टकराने और दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले प्रत्येक वर्ष होते है। इस कारण यमुना प्राधिकरण की ओर से वाहनों की गति सीमा को कम करने के निर्देश दिए जाते हैं। इस बार भी वाहनों की गति सीमा 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक कम रहेगी। इस बाबत जल्द ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि कारों की गति 100 से 80 और भारी वाहनों के लिए गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की लापरवाही ने 11 साल पुरानी कर दी गाड़ी
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) के कर्मचारियों की लापरवाही ने एक शख्स की मुसीबतें बढ़ा दीं। बरौला गांव में रहने वाले संजय का चौपहिया वाहन खरीदने और बेचने का काम है। कुछ दिनों पहले उन्होंने 2012 मॉडल की कार संजीव नाम के व्यक्ति को बेची थी। आरसी ट्रांसफर का जिम्मा एआरटीओ कार्यालय का था। आरोप है कि कार्यालय ने गाड़ी तो ट्रांसफर कर दी, लेकिन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) में गाड़ी की मैन्यूफैक्चरिंग तारीख 19 मई 2012 थी, उसे एक जनवरी 2001 कर दिया। इससे गाड़ी साल पुरानी हो गई। इसे ठीक करवाने के लिए विक्रेता और खरीदार कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। संजीव का कहना है कि कर्मचारियों की लापरवाही से उनकी मुसीबतें बढ़ गई हैं। नए कागजों के मुताबिक उनकी गाड़ी की वैद्यता खत्म हो गई है। जबकि, 18 मई 2027 तक उनकी गाड़ी वैध है। इस मामले में एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय का कहना है कि फीडिंग के समय कर्मचारियों से गलती हो गई होगी। इसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed