फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The sound of groaning from the jam reached the CP

Noida News: जाम से कराहने की आवाज सीपी तक पहुंची

Fri, 17 Oct 2025 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
The sound of groaning from the jam reached the CP
-लोकल पुलिस को जाम वाली जगहों पर पिकेट चेकिंग नहीं करने के सख्त आदेश
विज्ञापन

- पिछले तीन दिन से जाम से हलकान है राष्ट्रीय राजधानी
पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। पिछले तीन दिन से जाम से कराहे दिल्ली वासियों की कराहने की आवाज शुक्रवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त तक पहुंच गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस कमिश्रर ने स्थानीय पुलिस को ट्रैफिक जाम को खुलवाने में सहयोग करने के सख्त आदेश दिए हैं। पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने ये भी आदेश दिए हैं कि ऐसी जगह पुलिस पिकेट लगाकर चेकिंग न की जाए जिसकी वजह से जाम लगता हो। बताया जा रहा है कि फिलहाल ये व्यवस्था त्योहारी मौसम के लिए हैं। अच्छे इनपुट आने के बाद इसे आगे भी लागू किया जाएगा।
त्योहारी मौसम के चलते लोगों के भारी आवागहन, एक दिन में कई वीआईपी रूट लगने और दिल्ली में कई इवेंट होने से दिल्ली पिछले कुछ दिन से जाम से जूझ रही है। आधा घंटे का सफर को पूरा करने में ढ़ाई घंटे तक समय लग रहा है। वाहनों की दो से तीन किमी लंबी लाइनें लग रही हंै। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में कहीं अगर जाम लगता है तो ट्रैफिक पुलिस ही मौके पर जाकर खुलवाएगी। चाणक्युपरी थाने के सामने पिछले तीन दिन जबरदस्त जाम लग रहा है, मगर एक भी पुलिसकर्मी थाने से बाहर निकल कर जाम खुलवाते नजर नहीं आया।
विज्ञापन

साथ ही बृहस्पतिवार को तीन मूर्ति पर जबरदस्त जाम लग रहा था। यहां पर ट्रैफिक पुलिस के सात पुलिसकर्मी थे, मगर उनसे ट्रैफिक संभाला नहीं जा रहा था, मगर एक भी स्थानीय पुलिस का जवान नहीं पहुंचा था। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस में सिर्फ 4500 के जवान हैं। क्षमता कम होने के कारण ट्रैफिक को संभालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे दिल्ली पुलिस आयुक्त ने शुक्रवार को सभी विशेष पुलिस आयुक्त को आदेश दिए कि ट्रैफिक जाम को खुलवाने के लिए लोकल पुलिस को लगाया जाए। इसके बाद सभी विशेष पुलिस आयुक्त ने ऑनलाइन मीटिंग लेकर सभी जिला प्रमुखों को इस बाबत आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने स्थानीय पुलिस को ट्रैफिक जाम को खुलवाने के लिए मदद करने के आदेश दिए हैं। इससे दिल्ली के ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा पुलिस आयुक्त ने ऐसी पिकेट न लगाने के आदेश दिए हैं कि जिनसे जाम लगता है।

अजय चौधरी
विशेष पुलिस आयुक्त
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस
-------
फिलहाल इस व्यवस्था को अस्थाई रूप से लागू किया जाएगा। सफल होने पर आगे भी लागू किया जाएगा। पुलिस आयुक्त का ये बहुत ही अच्छा कदम है। उन्होंने अपने जोन की पुलिस को ट्रैफिक पुलिस की सहायता करने के आदेश दे दिए हैं।
रविंद्र यादव
विशेष पुलिस आयुक्त, लॉ एण्ड ऑर्डर जोन-1
दिल्ली पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed