{"_id":"6918e86b1a0c9febde058c87","slug":"the-sons-did-not-give-the-land-but-made-the-fathers-uncle-both-were-arrested-and-sent-to-jail-na-news-c-15-mbd1057-772216-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जमीन नहीं देने पर बेटों ने कर दिया पिता का कत्ल, दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जमीन नहीं देने पर बेटों ने कर दिया पिता का कत्ल, दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। जमीन में हिस्सा नहीं देने पर दो बेटों ने अपने पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया है।
एसएसआई मो. युनूस ने बताया कि 13 नवंबर को रामनगर के ग्राम पूछड़ी निवासी सलीम अली (65) पुत्र शेर अली का शव उनकी झोपड़ी में खून से लथपथ मिला था। मृतक के छोटे बेटे रियाज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की गई। पता चला कि मृतक सलीम मूल रूप से ग्राम रोशनपुर, थाना भगतपुर, मुरादाबाद का रहने वाले थे। उनके तीन बेटे नईम, नाजिम और रियाज हैं। सलीम के पास तीन बीघा पुश्तैनी जमीन है जिसे वह बेचना चाहते थे। नईम और नाजिम जमीन बेचने के लिए राजी नहीं थे। 11 नवंबर को सलीम अली जमीन बेचने के लिए मुरादाबाद गए थे, लेकिन उस समय वहां जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी थी। 12 नवंबर को नईम व नाजिम बाइक से रामनगर पहुंचे। उन्होंने झोपड़ी में सो रहे पिता के सिर पर डंडों से वारकर हत्या कर दी थी।