{"_id":"691342198c95decc0e07d4c8","slug":"the-societys-electricity-was-off-for-20-hours-noida-news-c-23-1-lko1064-80233-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 20 घंटे बंद रही सोसाइटी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 20 घंटे बंद रही सोसाइटी की बिजली
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित विक्ट्री वन सोसाइटी में सोमवार शाम बिजली आपूर्ति बाधित रहने से निवासियों को भारी परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि बिल्डर प्रबंधन ने इसे एनपीसीएल का फॉल्ट बताया, जिसे मंगलवार दोपहर बाद ठीक किया गया।
निवासी प्रशांत के मुताबिक शाम अचानक बिजली गई और लंबे समय तक बहाल नहीं हुई। कई बार पूछने पर भी बिल्डर प्रबंधन ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। अगले दिन सुबह जारी नोटिस में बताया गया कि एनपीसीएल की तरफ से फॉल्ट हुआ है। विरोध के बाद दोपहर करीब तीन बजे बिजली बहाल हुई।
निवासियों का आरोप है कि बिजली कटते ही सोसाइटी में डीजी सेट चलाया जाता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता है। करीब 20 घंटे डीजी से सप्लाई हुई और 17 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से शुल्क लिया गया। लोगों ने कहा कि बिजली की समस्या बार-बार होती है, लेकिन स्थाई समाधान नहीं निकाला जा रहा। ब्यूरो