फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The society's electricity was cut for 9 hours due to non-payment of bills.

Noida News: बिल जमा नहीं करने पर 9 घंटे कटी रही सोसाइटी की बिजली

Wed, 15 Apr 2026 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
The society's electricity was cut for 9 hours due to non-payment of bills.
- एनपीसीएल ने बकाया बिल होने पर काट दी थी हिमालया प्राइड सोसाइटी की बिजली
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। एनपीसीएल ने बुधवार सुबह बिल बकाया होने पर ग्रेनो वेस्ट की हिमालया प्राइड सोसाइटी की बिजली काट दी। आरोप है कि सोसाइटी प्रबंधन को कई बार नोटिस देने के बाद भी बिल जमा नहीं किया गया। हालांकि बकाया बिल का कुछ हिस्सा जमा होने के बाद शाम को सोसाइटी की बिजली जोड़ दी गई। बिजली कटने के बाद निवासी करीब 9 घंटे तक परेशान रहें। उनका आरोप है कि समय से बिल जमा करने के बाद भी गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।


एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि सोसाइटी पर मार्च माह का 9.43 लाख रुपये बकाया बिल है। 30 मार्च तक बिल का भुगतान करना था, लेकिन बिल जमा नहीं किया गया। इस कारण सुबह 8:15 बजे सोसाइटी की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली नहीं होने से 1150 परिवार परेशान है। एनपीसीएल का कहना है कि पूर्व में भी दो बार- फरवरी और पिछले साल नवंबर में बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटा गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिल्डर ने बकाया बिल में से 4 लाख रुपये जमा कराए है। जबकि बकाया धनराशि को एक सप्ताह के अंदर जमा कराने का लिखित वादा किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed