{"_id":"69c69887c5ad0b15a8068c2b","slug":"the-society-will-be-handed-over-to-the-aoa-by-july-noida-news-c-23-1-lko1064-91006-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जुलाई तक एओए को सोसाइटी हो जाएगी हैंडओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जुलाई तक एओए को सोसाइटी हो जाएगी हैंडओवर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इरोस सम्पूर्णम सोसाइटी को प्राधिकरण द्वारा बिल्डर को अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) को हैंडओवर करने का नोटिस जारी किया गया है, जिसके बाद से लोग अधिक खुश हैं। एओए सदस्य नवनीत ने बताया कि प्राधिकरण के आदेश में हैंडओवर के साथ-साथ अन्य कई कामों को पूरा करने के लिए कहा गया है।
नोटिस में एक जुलाई तक बिल्डर को हैंडओवर देने के लिए कहा गया है। साथ ही, एओए द्वारा एक स्ट्रक्चर ऑडिट कराया जाएगा, जिसके आधार पर अधूरे काम और पाई गए कमियों को बिल्डर पूरा करके देगा। वहीं, ऑडिट रिपोर्ट 15 अप्रैल तक प्राधिकरण कार्यालय में देनी है। इस आदेश के बाद लोगों ने खुशी जाहिर की। लोगों का कहना है कि बिल्डर द्वारा अपनी मनमर्जी से मेंटेनेंस नहीं बढ़ाया जाएगा। लोगों को भी सोसाइटी में पूरी सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही, इस मामले में बिल्डर प्रबंधन से संपर्क किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया।