फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The society is demanding that the crematorium be relocated.

Noida News: सोसाइटी के सामने श्मशान घाट को स्थानांतरित करने की मांग

Thu, 22 Jan 2026 09:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
The society is demanding that the crematorium be relocated.
सोसाइटी के सामने श्मशान घाट को स्थानांतरित करने की मांग
विज्ञापन

सेक्टर-22 डी सोसाइटी के सामने श्मशान हटाने का दो वर्ष पहले नोटिस भी हो चुका जारी
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। सेक्टर-22डी सोसाइटी के सामने गांव का श्मशान स्थल हटाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। सोसाइटी निवासियों ने इसके लिए प्राधिकरण और प्रशासन से गुहार लगाई है।
सोसाइटी निवासियों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व उनकी मांग को मानकर प्राधिकरण ने समाचार पत्रों में श्मशान स्थल स्थानांतरित करने का नोटिस भी लगाया था लेकिन अभी तक यह कार्य हो नहीं पाया है। इसके चलते इसके सामने पड़ने वाले टावरों के निवासी अपने फ्लैटों में आने से भी कतरा रहे हैं। यमुना सिटी के सेक्टर-22 डी सोसाइटी के एमआईजी बहुमंजिला फ्लैटों वाले ब्लॉक से लगा हुआ गांव का पुराना श्मशान स्थल है। श्मशान स्थल के चलते शुरुआत में लोग यहां पर फ्लैट लेने से परहेज कर रहे थे। बाद में अधिकारियों ने श्मशान स्थल को स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया तो लोगों ने फ्लैट ले लिए। वर्ष 2021 में निवेशकों ने यहां पर फ्लैट का आवंटन लेना भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि, सोसाइटी निवासियों की मांग पर 7 दिसंबर 2023 को यमुना प्राधिकरण ने इसके स्थानांतरित होने के लिए समाचार पत्रों में नोटिस निकाला था। सोसाइटी निवासियों का कहना है कि इसके बाद अभी तक इसकी शिफ्टिंग नहीं हो पाई है। ऐसे में फ्लैटों की बालकनी के सामने शव जलते हुए दिखाई देते हैं। इसके अलावा ग्रामीण शव यात्रा सोसाइटी के पिछले गेट से निकलकर शॉर्ट कट लेकर सोसाइटी के आगे वाले गेट तक ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
लंबे समय से सोसाइटी निवासियों की यह मांग अधूरी है। ग्रामीण सोसाइटी के अंदर से ही शव यात्रा निकालकर ले जाते हैं। इसे दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने से सोसाइटी निवासियों और ग्रामीणों दोनों को लाभ होगा। -आरपी त्रिपाठी, अध्यक्ष वेलफेयर एसोसिएशन, 22डी सोसाइटी

लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व प्राधिकरण ने श्मशान स्थल स्थानांतरण के लिए स्वयं नोटिस जारी किया था। अब अधिकारी इसका संज्ञान लेकर इसकी शिफ्टिंग करा दें। -किशोर चंद, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed